October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

चौथे चरण में यूपी की 13 सीटों पर नौ बजे तक 11.67 फीसद मतदान

यूपी में लोकसभा के चौथे चरण की 13 सीटों के लिए मतदान जारी है

लखनऊ, 13 मई । यूपी में लोकसभा के चौथे चरण की 13 सीटों के लिए मतदान जारी है। सुबह नौ बजे तक यहां 11.67 फीसद मतदान हुआ है। यह जानकारी चुनाव आयोग ने दी है।

चुनाव आयोग के अनुसार, शाहजहांपुर में 5.94 फीसद, खीरी में 12.21, धौरहरा में 13.96, सीतापुर में 14.28, हरदोई में 13.17, मिश्रिख में 12.92, उन्नाव में 11.85, फर्रुखाबाद में 13.15, इटावा में 7.06, कन्नौज में 14.23, कानपुर में 7.84, अकबरपुर में 12. 16 और बहराइच में 14.04 प्रतिशत मतदान हुआ है।

वहीं शाहजहांपुर की ददरौल विधानसभा में 12.70 फीसद मतदान हुआ है। शाहजहांपुर में पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने डॉ. सुदामा प्रसाद इंटर कॉलेज में बने पोलिंग बूथ पर मतदान किया।

भाजपा ने इस बार जितिन प्रसाद को पीलीभीत लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। पीलीभीत में पहले ही चरण में मतदान हो चुका है।

कन्नौज शहर के भोलेनाथ धर्मशाला स्थित पोलिंग बूथ पर परिवार सहित सुब्रत पाठक ने वोट डाला।

उत्तर प्रदेश सरकार में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने चौक स्थित डोरेमान स्कूल में बने बूथ पर मतदान किया।

सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने अपनी पत्नी प्रिया राठौर के साथ एसपी इंटर कालेज में बने बूथ पर मतदान किया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि चौथे चरण के मतदान के लिए 26,588 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें 4,715 संवेदनशील हैं। चुनाव के लिए पर्याप्त संख्या में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। अर्धसैनिक बलों को स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी दी गई है। मतदान पर नजर रखने के लिए तीन विशेष पर्यवेक्षक, 13 सामान्य प्रेक्षक, नौ पुलिस प्रेक्षक और 17 व्यय प्रेक्षक तैनात हैं।

इसके अलावा, 2250 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 287 जोनल मजिस्ट्रेट और 2920 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात हैं। 50 प्रतिशत मतदान स्थलों (14,126 पोलिंग बूथ) पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था के साथ ही 5420 बूथों पर वीडियोग्राफी की जाएगी।

चौथे चरण में कन्नौज में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और मौजूदा भाजपा सांसद सुब्रत पाठक के बीच कड़ा मुकाबला है। इसके साथ ही उन्नाव में भाजपा सांसद साक्षी महाराज और सपा की अन्नू टंडन के बीच चुनावी जंग रोचक है।

भाजपा के चार उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी (खीरी), रेखा वर्मा (धौरहरा), मुकेश राजपूत (फर्रुखाबाद) और देवेन्द्र सिंह उर्फ भोले (अकबरपुर) तीसरी बार दांव आजमा रहे हैं। वहीं सीतापुर के राजेश वर्मा पांचवी बार जीतने के लिए चुनाव जंग में शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment