November 2, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

चाहेंगे तुम्हें इतना’: आशी और सिद्धार्थ की जिंदगी में तबाही मचाएंगे कबीर कुमार, अपने किरदार का किया खुलासा

एक्टर कबीर कुमार ने बताया कि उनका किरदार कुणाल शो 'चाहेंगे तुम्हें इतना' में सरप्राइज ट्विस्ट लाएगा।

मुंबई, 13 मई । एक्टर कबीर कुमार ने बताया कि उनका किरदार कुणाल शो ‘चाहेंगे तुम्हें इतना’ में सरप्राइज ट्विस्ट लाएगा।

कबीर ने कहा, “मैं कुणाल की भूमिका निभा रहा हूं, जिसने शो में कुंदन के रूप में एंट्री की थी। शुरुआत में एक मददगार और सभ्य व्यक्ति के रूप में चित्रित कुणाल वास्तव में किसी गहरे उद्देश्य से आया है।”

उन्होंने कहा, ”बचपन में एक नदी में खो जाने और बाद में कम उम्र में अपने माता-पिता, अमित (अभय भार्गव द्वारा अभिनीत) और अमृता (ख्याति केसवानी द्वारा अभिनीत) से अलग होने के बाद गलत लोगों के संपर्क में आने के चलते कुणाल का अतीत उसके वर्तमान आचरण को बहुत प्रभावित करता है। ”

अपने किरदार को लेकर कबीर ने कहा, “एक एक्टर के रूप में, अलग-अलग भावनाओं के साथ ऐसे किरदार को चित्रित करना अविश्वसनीय रूप से चुनौतिपूर्ण है। हम एक्टर हमेशा चुनौतियों और नए अनुभवों की तलाश में रहते हैं और ‘चाहेंगे तुम्हें इतना’ ने मुझे कुछ अलग तलाशने और अपनी क्षमताओं को बढ़ाने का अवसर प्रदान किया है।”

एक्टर ने आगे कहा, ”कुणाल आशी और सिद्धार्थ की जिंदगी में तबाही मचा देगा। यह जानने के लिए कि आगे क्या होगा, ‘चाहेंगे तुम्हें इतना’ के अपकमिंग एपिसोड जरूर देखें।”

‘चाहेंगे तुम्हें इतना’ शेमारू उमंग पर प्रसारित होता है।

अन्य ख़बरें

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए अभिषेक बच्चन, राकेश रोशन और अन्य, दी अंतिम श्रद्धांजलि

Newsdesk

आर. माधवन और विशाल फुरिया की जोड़ी मचाएगी डर का आतंक, डायरेक्टर बोले- ‘रूह तक उतर जाएगा खौफ

Newsdesk

Leave a Comment