November 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

चुनाव के दौरान हमारे कर्मियों के काम पर गर्व है : गुजरात डीजीपी

वडोदरा, 13 मई। गुजरात के डीजीपी विकास सहाय ने सोमवार को इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि राज्य भर में पुलिस कर्मियों ने अपनी चुनावी ड्यूटी का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

डीजीपी ने कहा, “गुजरात पुलिस प्रमुख के रूप में मैं चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुपालन में अपने कर्मियों द्वारा किए गए काम से संतुष्ट, प्रसन्न और गौरवान्वित हूं।”

चुनाव की प्रभावी तैयारी मतदान से दो महीने पहले शुरू हो जाती है। इसमें संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करना और उसके अनुसार बलों को तैनात करना शामिल है।

डीजीपी ने कहा, “चुनाव की सफलता के लिए यह सावधानीपूर्वक योजना बनाना जरूरी है।” उन्होंने कहा कि विविध और कभी-कभी चुनौतीपूर्ण चुनावी माहौल के दौरान शांति बनाए रखने में पुलिस के प्रयास महत्वपूर्ण थे।”

डीजीपी ने राजनीतिक दलों और जनता के सहयोग की भी सराहना की जिससे चुनावों को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में मदद मिली।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहा मध्य प्रदेश’, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Newsdesk

Leave a Comment