29.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

दमोह में हुई बैंक लूट का कुछ ही घंटों में खुलासा, बैंककर्मी ने ही रची थी साजिश

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में मंगलवार देर शाम फतेहपुर मध्यांचल ग्रामीण बैंक में हुई 41 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में बैंक के एक कर्मचारी सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर लूट के पूरे पैसे भी बरामद कर लिए हैं।

दमोह (मध्य प्रदेश), 15 मई। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में मंगलवार देर शाम फतेहपुर मध्यांचल ग्रामीण बैंक में हुई 41 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में बैंक के एक कर्मचारी सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर लूट के पूरे पैसे भी बरामद कर लिए हैं।

दमोह जिले के फतेहपुर मध्यांचल ग्रामीण बैंक में मंगलवार की देर शाम लूट की वारदात हुई थी। बताया गया था कि पांच बदमाश आए और हथियार के दम पर बैंक लूट लिया। साथ ही एक कर्मचारी पर हमला किया। लुटेरे 41 लाख रुपये से ज्यादा की रकम लूटकर ले गये थे।

पुलिस ने जब मौके का मुआयना किया तो उसे नाली में 100-100 के नोट की दो-तीन गड्डी मिली। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस को कुछ शक हुआ। उसी के आधार पर आगे की जांच की गई। पुलिस के मुताबिक जिस बैंककर्मी ने लूट की शिकायत दर्ज कराई थी, वही इसका मास्टरमाइंड निकला।

आरोपी ने फिल्मी स्टाइल में लूट की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। बैंककर्मी से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सारा राज उगल दिया। उसके दो साथियों को भी हिरासत में लिया गया है। लूट की 41 लाख रुपये की रकम भी बरामद कर ली गई है।

अन्य ख़बरें

राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव : दूसरे चरण में 147 निकायों में 70.01 प्रतिशत मतदान, कोटा में सबसे कम 57.02 फीसदी वोटिंग

Newsdesk

विमेंस एशिया कप: पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका ने कटाया फाइनल का टिकट, खिताबी मुकाबले में भारत से भिड़ंत

Newsdesk

धान में कीट प्रकोप बढ़ा, जैविक कीटनाशकों से करें फसल की सुरक्षा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading