November 2, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयटेक्नोलॉजी

जेमिनी होगा गूगल का भविष्य, सर्च करने के तरीके में होगा बड़ा बदलाव

जेमिनी होगा गूगल का भविष्य, सर्च करने के तरीके में होगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली, 15 मई । एआई मौजूदा समय में टेक उद्योग में चर्चा का विषय बना हुआ है। हर कंपनी इस ओर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। अब दिग्गज टेक कंपनी गूगल भी अपने एआई मॉडल गूगल जेमिनी के जरिए एआई पर बड़ा दांव लगाने जा रही है।

गूगल इवेंट में सीईओ सुंदर पिचाई ने गूगल जेमिनी एआई मॉडल को लेकर एक विस्तृत योजना पेश की।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि एक दशक से ज्यादा समय से कंपनी एआई पर निवेश कर रही है। हम शोध, उत्पाद और ढांचे के हर स्तर पर नवाचार कर रहे हैं। गूगल पूरी तरह से जेमिनी युग में चला गया है।

अमेरिका में होने वाली कंपनी की फ्लैगशिप कॉन्फ्रेंस ‘आई/ओ’ में पिचाई ने कहा, “जेमिनी के पास काफी सारी विशेषताएं हैं और इसमें सर्च, फोटो, वर्कस्पेस और एंड्रॉइड आदि शामिल हैं।”

पिचाई ने आगे कहा, “अभी हम एआई प्लेटफार्म की तरफ शिफ्ट होने के शुरुआती चरण में हैं। हमें इसमें क्रिएटर, डेवलपर, स्टार्टअप और सभी के लिए कई सारे अवसर दिखते हैं।”

एडवांस जेमिनी प्लेटफॉर्म पर पिछले तीन महीने में 10 लाख से ज्यादा लोग साइन अप कर चुके हैं।

जेमिनी 1.5 प्रो को लॉन्ग टेक्स्ट में बनाने में बड़ी सफलता मिली है।

पिचाई ने आगे कहा, “गूगल जेमिनी का इस्तेमाल लोग आसानी से मोबाइल पर भी कर सकते हैं। इसके लिए एप्पल स्टोर और गूगल प्ले स्टोर पर ऐप उपलब्ध है।”

गूगल जेमिनी से सबसे ज्यादा बदलाव सर्च करने के तरीके में होने वाला है।

पिचाई ने आगे कहा, “हम इस सप्ताह अमेरिका में सभी के लिए एक पूरी तरह से नया अनुभव, एआई ओवरव्यू लॉन्च करना शुरू करेंगे और हम इसे जल्द ही और अधिक देशों में लाएंगे।”

अन्य ख़बरें

रूसी गैस को लेकर गैर-जिम्मेदाराना रवैया ही है यूरोप में दंगों की वजह: किरिल दिमित्रिएव

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए डिजी यात्रा का ट्रायल शुरू, दिल्ली समेत 7 हवाई अड्डों पर शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट; 2027 में व्यापक लॉन्च की तैयारी

Newsdesk

पाकिस्तान में सिखों के गुरुद्वारों की बदहाली, विदेशों में विरासत संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

Newsdesk

Leave a Comment