October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

दिल्ली में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

दिल्ली में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

नई दिल्ली, 18 मई । नई दिल्ली के थाना कश्मीरी गेट इलाके में एक भीषण दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बीती रात तकरीबन 2 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बीती रात 2 बजे थाना कश्मीरी गेट में एक दुर्घटना होने की एक पीसीआर कॉल मिली थी। यह दुर्घटना हनुमान मंदिर फ्लाईओवर, आईटीओ की ओर रिंग रोड पर हुई थी।

पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो घटनास्थल पर एक मोटरसाइकिल और एक ट्रक मिले। पुलिस ने इस घटना में घायल मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों को ट्रॉमा सेंटर सिविल लाइन ले गई।

दोनों बाइक सवार पीयूष और अंकुर को ट्रॉमा सेंटर सिविल लाइंस में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए धारा 279 और 304 ए के तहत हमलावर वाहन चालक सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन जब्त कर लिया गया है।

पुलिस की क्राइम टीम घटनास्थल की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment