19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

जुबली टॉकीज’ में अपने किरदार के अटूट समर्पण से प्रभावित हैं खुशी दुबे

'जुबली टॉकीज' में अपने किरदार के अटूट समर्पण से प्रभावित हैं खुशी दुबे

मुंबई, 18 मई । एक्ट्रेस खुशी दुबे अपकमिंग शो ‘जुबली टॉकीज- शोहरत.शिद्दत.मोहब्बत’ में लीड रोल में नजर आएंगी। उन्होंने अपने किरदार शिवांगी सावंत के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि वह उसके अटूट समर्पण से प्रभावित हुईं।

‘आशिकाना’ की एक्ट्रेस खुशी ने शिवांगी का किरदार निभाया है, जो ताकत और मजबूत इरादों वाली मॉडर्न लड़की है।

भूमिका के बारे में बात करते हुए, खुशी ने कहा, “मैं इस शो को लेकर वास्तव में उत्साहित हूं। जब मैंने पहली बार कहानी सुनी तो मैं हैरान रह गयी, और मुझे आशा है कि दर्शक इससे प्रभावित होंगे। संगम सिनेमा को पुनर्जीवित करने के अपने पैशन के साथ-साथ, शिवांगी की यात्रा अप्रत्याशित मोड़ों से भरी है, जो दर्शकों को अपनी सीट से बांधे रखेगी।”

आखिरी बार ‘आंख मिचोली’ में नजर आईं एक्ट्रेस ने कहा, “यह किरदार मेरे लिए एक नई चुनौती है और मैं खास तौर से शिवांगी के अपने परिवार और सपनों के प्रति उनके अटूट समर्पण से आकर्षित हुई हूं।”

यह शो महाराष्ट्र के एक छोटे शहर की रहने वाली शिवांगी की यात्रा को दर्शाता है।

शो का प्रीमियर जल्द ही सोनी पर होगा।

अन्य ख़बरें

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading