May 5, 2026
सी टाइम्स
क्राइमबॉलीवुडमनोरंजन

अनुराग कश्यप के खिलाफ मीटू मामले पर बोलीं पायल घोष, 4 महीने में कोई कार्रवाई नहीं

मुंबई, 21 दिसंबर | बॉलीवुड अभिनेत्री पायल घोष ने कहा है कि फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए हुए 4 महीने बीत चुके हैं, लेकिन मुंबई पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पायल ने सोमवार को ट्वीट किया, “4 महीने हो गए हैं। मेरे द्वारा सबूत उपलब्ध कराए जाने के बाद भी अनुराग कश्यप के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। क्या मुझे प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए मरना होगा?”

अभिनेत्री ने एक अलग ट्वीट में लिखा, “इतना समय गुजर गया और मुंबई पुलिस ने अपना काम नहीं किया है। यह एक निवेदन है। यह महिलाओं की बात है और हमें इस बात को लेकर जागरुक होना चाहिए कि हम क्या उदाहरण पेश कर रहे हैं।”

बता दें कि इस साल सितंबर में पायल घोष ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया था कि फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने 2013 में उनका यौन उत्पीड़न किया था। जबकि मुंबई पुलिस को दिए गए अपने बयान में कश्यप ने इस आरोप का खंडन करते हुए कहा था कि वह शूटिंग के लिए श्रीलंका में थे। उन्होंने आरोपों को पूरी तरह झूठा करार दिया था।

अन्य ख़बरें

‘ताकत नहीं, जिम्मेदारी है’, सुविंदर विक्की ने बताई ‘अल्फा’ की परिभाषा

Newsdesk

रेड ड्रेस में कियारा आडवाणी का दिखा ग्लैमरस और एलिगेंट लुक ने हर किसी का ध्यान खींच लिया.

Newsdesk

धुरंधर 2 ने 1,788 करोड़ कमाकर बॉक्स ऑफिस पर किया राज, बनी दूसरी सबसे कमाऊ भारतीय फिल्म ,

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading