27.5 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक


शालिनी खरे को मिला पीएमजीईपी योजना का सहारा, हुईं सशक्त और आत्मनिर्भर


शहडोल 5 मई 2026:
केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ लेकर महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बन रही हैं।

शहडोल निवासी शालिनी खरे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का लाभ लेकर अपना स्वयं का व्यवसाय स्थापित किया है और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।

शालिनी खरे ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा युवाओं को नौकरी के बजाय स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है। इसी प्रेरणा से उन्होंने और उनके पति ने बाजार का सर्वे कर स्वयं का व्यवसाय शुरू करने का निर्णय लिया।
उन्होंने जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र, शहडोल में संपर्क किया, जहां अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत विभिन्न व्यवसायों की जानकारी दी।उन्होंने योजना के अंतर्गत आवेदन किया, प्रकरण स्वीकृत हुआ और आवश्यक प्रशिक्षण भी प्राप्त किया।

शालिनी खरे ने बताया कि उन्हें पीएमईजीपी योजना के तहत 10 लाख रुपये का ऋण प्राप्त हुआ, जिसमें 3.25 लाख रुपये का अनुदान भी शामिल है। इस सहायता से उन्होंने शहडोल की पुरानी बस्ती स्थित अपने घर से “अर्श बिल्डवेल इंडस्ट्रीज” की स्थापना की।

इस उद्योग में 2D एवं 3D डिजाइन, कटिंग, MDF बोर्ड, लकड़ी, पत्थर, ग्रेनाइट, एल्यूमिनियम एवं एक्रिलिक फोम शीट से संबंधित विभिन्न डिजाइनिंग कार्य किए जाते हैं।

वर्तमान में इस व्यवसाय से उन्हें लगभग 50 हजार रुपये प्रतिमाह की आय प्राप्त हो रही है और उनका व्यवसाय लगातार प्रगति कर रहा है।
उन्होंने बताया कि इस उद्योग के माध्यम से वे 2-3 अन्य महिलाओं को भी रोजगार उपलब्ध करा रही हैं। शालिनी खरे का कहना है कि सरकार की योजनाओं से उन्हें आर्थिक मजबूती मिली है और उनका परिवार आत्मनिर्भर बन सका है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।

अन्य ख़बरें

चलती ट्रेन से गिरकर घायल हुआ युवक, डायल-112 जवानों ने पहुंचाया अस्पताल

Newsdesk

ट्रेन से टकराने से अज्ञात युवक की मौत, रेलवे ट्रैक किनारे मिला क्षत-विक्षत शव

Newsdesk

आशीर्वाद का दीया’’- नगर परिषद लांजी में दीपों से जगमगाया प्रांगण सेवा संकल्प अभियान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading