November 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

चुनाव के रंग : बिहार के हाजीपुर में बैलगाड़ी से वोट देने पहुंचे मतदाता

हाजीपुर, 20 मई । बिहार में पांचवें चरण के तहत पांच सीटों पर मतदान जारी है। इसे लेकर मतदाताओं में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। सोमवार को हाजीपुर लोकसभा सीट पर भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदाताओं के मतदान केंद्र पहुंचने की एक अनोखी तस्वीर भी सामने आई है। कुछ मतदाता बैलगाड़ी पर सवार होकर मतदान करने पहुंचे। बताया जाता है कि कर्णपुरा मतदान केंद्र संख्या 274 पर दियारा क्षेत्र से कई मतदाता बैलगाड़ी पर सवार होकर पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बैलगाड़ी पर सवार होकर मतदान करने पहुंची नैना देवी ने कहा, वह वोट देने को लेकर उत्साहित थी, इसलिए वोट देने पहुंची हैं। किस मुद्दे पर वोट देंगी, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सब नहीं मालूम, लेकिन वोट देंगे। हालांकि, यह तस्वीर सुकून देने वाली है। एक ओर चुनाव आयोग जहां मत प्रतिशत बढ़ाने को लेकर लगातार प्रयास कर रहा है, वही बैलगाड़ी पर सवार होकर मतदाताओं का पहुंचना सुखद है। हाजीपुर में एनडीए समर्थित लोजपा (रा) के प्रत्याशी चिराग पासवान का मुख्य मुकाबला राजद के शिवचंद्र राम से है। पासवान के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चुनावी रैली कर चुके हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने इस क्षेत्र का लोकसभा में वर्षों तक प्रतिनिधित्व किया।

अन्य ख़बरें

टीवी शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ में चमके जबलपुर के राजेंद्र गुप्ता, मुंबई में हुई शूटिंग के लिए चयनित

Newsdesk

गोरखपुर क्षेत्र में चाकूबाजी, एक ही परिवार के चार लोग घायल; पिता-बेटी समेत दो बेटों पर हमला

Newsdesk

वर्कशॉप में लगभग 17 करोड़ रुपये मूल्य के 60 वाहन और मशीनें खराब।

Newsdesk

Leave a Comment