October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय महासचिवों के साथ की बैठक, वोटिंग और बचे हुए दो चरणों की सीटों पर चुनावी रणनीति को लेकर की चर्चा

नई दिल्ली, 20 मई । लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत देश के 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर सोमवार को मतदान जारी है। पांचवें चरण के मतदान के बीच भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों संग बैठक कर मतदान के प्रतिशत और पैटर्न के अनुमान के साथ ही बचे हुए दो चरणों की लोकसभा सीटों पर चुनावी रणनीति, एजेंडे, मुद्दे और तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की। बताया जा रहा है कि बैठक में आगामी दो चरणों के चुनाव वाली सीटों पर होने वाले दिग्गज नेताओं के चुनावी कार्यक्रम और दौरे को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मीडिया और सोशल मीडिया के हिसाब से चुनावी रणनीति को लेकर भी चर्चा हुई। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में हुई बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष, राष्ट्रीय संयुक्त संगठन महासचिव शिव प्रकाश, राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल, तरुण चुग, अरुण सिंह, दुष्यंत गौतम, राधामोहन दास अग्रवाल और बी. संजय कुमार के अलावा केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी और आईटी सेल के राष्ट्रीय हेड अमित मालवीय भी मौजूद रहे। बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को 102 सीट, दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को 88 सीट, तीसरे चरण के तहत 7 मई को 93 सीट और चौथे चरण के तहत 13 मई को 96 सीटों पर यानी कुल मिलाकर 379 सीटों पर चुनाव हो चुके हैं। पांचवें चरण के तहत सोमवार को 49 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment