23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आरजेडी ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा- बीजेपी देश का संविधान बदलना चाहती है

पटना, 20 मई । राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी की विदाई तय कर चुकी है। प्रधानमंत्री अब राम मंदिर के बाद हिंदू-मुस्लिम की राजनीति कर रहे हैं। ये लोग अब आरक्षण खत्म करने का भी मन बना चुके हैं। उन्होंने आगे कहा, “इंडिया गठबंधन के सभी नेता लगातार इस बात का दावा कर रहे हैं कि एनडीए चार सौ पार का नारा इसलिए दे रही है, क्योंकि इन्हें संविधान बदलना है। आरक्षण खत्म करना है। इन्हें जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है।“ मृत्युंजय तिवारी ने कहा, “पीएम की पार्टी के ही नेता इस बात को कह रहे हैं कि ये चार सौ सीटें जनता से मांग ही इसलिए रहे हैं कि संविधान में संशोधन कर सकें, लेकिन इस देश की गरीब जनता इन्हें समझ चुकी है। इसलिए इन लोगों को आने वाले दिनों में माकूल जवाब मिलेगा। इस बार प्रधानमंत्री की विदाई इस चुनाव में तय है। यह चाहे जितना भी जोर लगा लें, चुनाव नहीं जीतने वाले।“ बता दें कि सोमवार को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत 49 सीटों पर मतदान जारी है। इस चुनाव में कई हाईप्रोफाइल सीटों पर चुनाव हो रहे हैं।

अन्य ख़बरें

रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद, 22 बोरियों में भरे सुतली बम सहित ₹2.50 लाख की सामग्री जब्त

Newsdesk

योगेश शिवहरे बने भाजयुमो जिलाध्यक्ष, अंकित ठाकुर को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी

Newsdesk

आतरवानी में इको विकास समिति की बैठक संपन्न, ग्रामीणों को वितरित की गईं सोलर झटका मशीनें

Newsdesk

Leave a Comment