29.2 C
Jabalpur
July 26, 2026
सी टाइम्स
खेल

फाइनल में पहुंचने की लड़ाई में कोलकाता और हैदराबाद आमने-सामने

अहमदाबाद, 21 मई । आईपीएल 2024 के क्वालीफायर 1 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से होगी। दोनों ही टीमें सीजन में शानदार रही हैं और ट्रॉफी की प्रबल दावेदार हैं। मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। जो टीम यह मुकाबला जीतेगी उसकी सीधे फाइनल में एंट्री होगी, जबकि हारने वाली टीम फाइनल में जगह बनाने के लिए एलिमिनेटर के विजेता के साथ क्वालीफायर 2 में खेलेगी। आईपीएल प्लेऑफ में दोनों टीमों के बीच यह केवल चौथी भिड़ंत है, जिसमें एसआरएच ने पिछले तीन मुकाबलों में से दो में जीत हासिल की है। हालांकि, कुल मिलाकर आमने-सामने की लड़ाई में, केकेआर को एसआरएच पर बढ़त हासिल है। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 26 मुकाबले हुए, इनमें से 16 मुकाबले कोलकाता ने जीते। 9 मुकाबले हैदराबाद ने अपने नाम किए, जबकि एक मैच टाई रहा। संभावित प्लेइंग 11 हैदराबाद : पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार और टी नटराजन। कोलकाता: श्रेयस अय्यर (कप्तान), सुनील नारायण, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसल, रिंकू सिंह, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती।

अन्य ख़बरें

हम कोशिश करते हैं कि वैभव सोशल मीडिया से ज्यादा ध्यान क्रिकेट पर दे : ईशान किशन

Newsdesk

एफआईएच यूथ हॉकी5एस: भारतीय पुरुष टीम ने जीता गोल्ड, महिला टीम को सिल्वर से करना पड़ा संतोष

Newsdesk

‘नारी शक्ति ने नाम रोशन किया’, लॉर्ड्स की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को सराहा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading