October 31, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

मनु भाकर बनीं ओलंपिक चयन ट्रायल की सबसे सफल शूटर

 नई दिल्ली, 21 मई । मनु भाकर ओलंपिक चयन ट्रायल की सबसे सफल शूटर बनकर उभरी हैं। उनके इस प्रदर्शन से हरियाणा समेत पूरे देश में खुशी का माहौल है। उल्लेखनीय है कि यह युवा अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज लगातार दूसरी बार ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही है । मनु भाकर पेरिस ओलंपिक खेलों में शूटिंग के 10 मीटर, 50 मीटर और मिक्स डबल्स इवेंट में भाग लेंगी। मनु 15 शूटरों में एकमात्र ऐसी शूटर हैं, जिन्होंने दो इवेंट के लिए ओलंपिक ट्रायल में शीर्ष स्थान हासिल किया है। मनु इन खेलों में तीन इवेंट में गोल्ड मेडल के लिए निशाना साधने जा रही है। अपने प्रदर्शन और काबिलियत के दम पर मनु भाकर का कहना है कि वे देश के लिए गोल्ड मेडल जितने के लिए अपनी पूरी जान झोंक देंगी। हालांकि, मनु भाकर ने एक तरफ जहां केंद्र सरकार की खेल नीति की प्रशंसा की तो, वहीं दूसरी तरफ प्रदेश सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। इस खिलाड़ी का कहना है कि केंद्र सरकार ने खिलाड़ियों का बहुत सहयोग किया है। लेकिन हरियाणा में शूटिंग के लिए बढ़िया रेंज नहीं है, जिससे यहां के खिलाड़ियों को काफी परेशानियों और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं शूटिंग के खिलाड़ियों को हरियाणा सरकार से जो सुविधाएं मिल रही हैं उससे मनु भाकर संतुष्ट नहीं दिखीं। उनका कहना है कि अन्य खेलों के मुताबिक शूटिंग में भी सरकार को अधिक सुविधाएं देने की जरूरत है। युवा अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज ने कहा कि उनको हमेशा परिवार का भरपूर साथ मिला है और इसी का नतीजा है कि वो यहां तक पहुंची हैं। पेरिस ओलंपिक में देश के लिए मेडल जीतने का दावा करने के साथ ही मनु भाकर ने मतदाताओं से लोकसभा चुनाव में बढ़ चढ़ कर मतदान करने की अपील भी की है।

अन्य ख़बरें

विपक्ष की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है, 2027 में यूपी से होगा सफाया: अवधेश प्रसाद

Newsdesk

जयपुर पुलिस प्रमुख ने चुनाव ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के लिए चार कांस्टेबलों को बर्खास्त किया

Newsdesk

2005 से बिहार में न्याय के साथ विकास और सुशासन, कार्यकर्ता ही जेडीयू की असली ताकत : निशांत कुमार

Newsdesk

Leave a Comment