October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बिहार के बेगूसराय में युवक ने सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

 बेगूसराय (बिहार), 22 मई । बिहार के बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक ने घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसके प्रेम प्रसंग में ऐसा कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, रामदीरी लवहरचक गांव निवासी अमन कुमार (25) ने बुधवार की सुबह अपने कमरे में सिर पर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन उसके कमरे में गए और तुरंत अस्पताल ले गये। हालांकि चिकित्सकों ने उसे तत्काल मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि अमन ने आज सुबह उठकर माता-पिता से बात भी की थी। बाद में अपने कमरे में जाकर उसने घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से पिस्तौल बरामद कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। सूत्रों के मुताबिक, इस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। पुलिस हालांकि इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। परिजन भी सदमे में हैं और इस कारण ज्यादा कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जांच में तकनीकी टीमों की भी मदद ली जा रही। आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। घटना को लेकर क्षेत्र में भी कई तरह की चर्चा है।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment