November 1, 2026
सी टाइम्स
खेल

आईपीएल एलिमिनेटर में राजस्थान और बेंगलुरु की टक्कर

अहमदाबाद, 22 मई । आईपीएल 2024 के प्लेऑफ के एलिमिनेटर में बुधवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से होगा। आईपीएल प्लेऑफ में एलिमिनेटर ग्रुप मुकाबलों के बाद अंक तालिका में तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच खेला जाता है। एलिमिनेटर में जीत के साथ, टीम क्वालीफायर 2 में आगे बढ़ सकती है, जहां फाइनल में जगह बनाने के लिए उनका मुकाबला क्वालीफायर 1 में हारने वाली टीम से होगा। राजस्थान 17 अंकों और +0.273 के नेट रन रेट के साथ स्टैंडिंग में तीसरे स्थान पर है। उसने अपने 14 ग्रुप मैचों में से 8 जीते, जबकि आखिरी लीग मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2024 में 7 मैच जीते और 7 गंवाए। टीम 14 अंक के साथ चौथे नंबर पर रही, इतने ही अंक चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के भी थे, लेकिन बेहतर रन रेट के कारण बेंगलुरु ने बाजी मारी। आमने-सामने की लड़ाई में बेंगलुरु का पलड़ा भारी है। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 31 मुकाबले हुए हैं। इनमें से 15 मैच बेंगलुरु ने और 13 राजस्थान ने जीते हैं। 3 मैच का रिजल्ट नहीं निकल सका। प्लेऑफ में, राजस्थान और बेंगलुरु दो बार भिड़े हैं और दोनों ने एक-एक मैच जीता। संभावित प्लेइंग 11 राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, आवेश खान, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल और संदीप शर्मा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, यश दयाल, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज।

अन्य ख़बरें

हाइलो ओपन: सिंधु लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचीं, लक्ष्य भी खिताबी मुकाबले

Newsdesk

एशिया-पैसिफिक एमेच्योर: स्वानविक ने बढ़त बनाई, भारतीय खिलाड़ियों का अभियान जल्दी समाप्त

Newsdesk

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप: भारत को दोहरी कामयाबी, महिलाओं के बाद पुरुषों ने जीता खिताब

Newsdesk

Leave a Comment