July 28, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयखेल

जूनियर महिला हॉकी : डच क्लब के खिलाफ भारत की 2-0 से जीत

national women junior hockey team

ब्रेडा (नीदरलैंड), 22 मई । भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने नीदरलैंड के क्लब ब्रेडेज हॉकी वेरेनिगिंग पुश पर 2-0 की जीत के साथ अपने यूरोप दौरे की शुरुआत की। हिना बानो और कनिका सिवाच ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। दोनों टीमों को पेनल्टी कॉर्नर के जरिए मौके मिलने के बावजूद पहला क्वार्टर गोलरहित रहा। जबकि भारत बढ़त हासिल करने के लिए आक्रामक दिखा। हालांकि, दूसरे क्वार्टर में भी पेनल्टी कॉर्नर मिलने के बावजूद भारत गोल करने में सफल नहीं रहा। आखिरकार तीसरे क्वार्टर में गोल आया, जब भारत के लिए पेनल्टी कॉर्नर पर हिना ने गोल किया, जिससे स्कोर 1-0 हो गया। ब्रेडेज़ हॉकी ने आक्रामक रूप से बराबरी का प्रयास किया, लेकिन तीसरे क्वार्टर में अपने तीन पेनल्टी कॉर्नर में से किसी को भी परिवर्तित करने में वो सफल नहीं रहे। चौथे और अंतिम क्वार्टर में भारतीय महिलाओं ने डच क्लब के खिलाफ जीत हासिल की। कनिका के गोल ने भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने मैच के अंतिम कुछ मिनटों में अपनी बढ़त बनाए रखने के लिए अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी जीत पक्की की। भारतीय टीम अपना अगला मैच बुधवार को नीदरलैंड के ब्रेडा में बेल्जियम के खिलाफ खेलेगी।

अन्य ख़बरें

बाबर आजम ने टेस्ट की कप्तानी सभी फॉर्मेट की कप्तानी मिलने की शर्त पर स्वीकार की: रिपोर्ट

Newsdesk

आईएसएसएफ वर्ल्ड कप: सोनम और हिमांशु ने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम में कांस्य पदक जीता

Newsdesk

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा जारी, छह महीने में 257 सांप्रदायिक घटनाएं दर्ज: रिपोर्ट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading