October 31, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

बांग्लादेश के सांसद की मौत के मामले में कैब ड्राइवर हिरासत में

 कोलकाता, 23 मई । पश्चिम बंगाल पुलिस की आपराधिक जांच (सीआईडी) एजेंसी ने कोलकाता के न्यू टाउन के पॉश आवासीय परिसर में किराए के फ्लैट में रहने वाले बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम की रहस्यमय मौत के मामले में गुरुवार को एक कैब ड्राइवर को हिरासत में लिया। बांग्लादेश में तीन बार सांसद रहे अजीम आठ दिनों से लापता थे। वह 12 मई को इलाज के लिए कोलकाता आए थे और शहर के बारानगर में अपने मित्र गोपाल विश्वास के घर पर रुके थे। लेकिन, 14 मई को वह बिस्वास को यह बताकर बाहर गए कि वह उसी दिन लौट आएंगे। लेकिन वह नहीं लौटे और उनका मोबाइल फोन भी बंद रहा। सूत्रों ने बताया कि मामले की जांच कर रहे सीआईडी अधिकारियों को जानकारी मिली कि 14 मई को बांग्लादेशी सांसद एक कैब से बारानगर से न्यू टाउन के पॉश आवासीय परिसर में पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि कैब और उसके ड्राइवर दोनों की पहचान न्यू टाउन आवासीय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से कर ली गई है। कैब ड्राइवर को हिरासत में लेकर सीआईडी पूछताछ कर रही है। सीआईडी अधिकारियों को उसी कैब से आवासीय परिसर से बाहर निकलते कुछ लोगों के सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं। सूत्रों ने बताया कि ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है कि किस मोबाइल नंबर से कैब बुक की गई थी और उन लोगों को कहां छोड़ा गया था।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment