18.9 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

‘ध्रुव तारा’ में दफनाने वाले सीन की शूटिंग के दौरान मैं जिंदगी की अहमियत को समझ सकी : रिया शर्मा

मुंबई, 23 मई । शो ‘ध्रुव तारा – समय सदी से परे’ में लीड रोल में नजर आने वाली एक्ट्रेस रिया शर्मा ने दफनाने वाले सीन की शूटिंग के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया। रिया शर्मा शो में तारा का किरदार निभा रही हैं। सीक्वेंस की शूटिंग की चुनौतियों के बारे में बात करते हुए रिया ने कहा, “यह एक अलग अनुभव था। मुझे डर और दुःख दोनों एक साथ महसूस हो रहा था। इस सीक्वेंस की शूटिंग चुनौतीपूर्ण थी क्योंकि मैं सिर से पैर तक कीचड़ से सनी थी। मेरे दिमाग में कई तरह की बातें चल रही थी, जिससे मुझे उन लोगों के प्रति सहानुभूति होने लगी, जो दुनिया में असहनीय पीड़ा सहते हैं।” उन्होंने कहा, “उस सीन में, मैं वहां लाश बनकर लेटी हुई जिंदगी की अहमियत को समझ सकी। मैं अपने परिवार वालों के साथ बिताए पलों के बारे में सोचने लगी और महसूस करने लगी कि मैं कितनी भाग्यशाली हूं कि मैं अपनी जिंदगी को खुलकर जी रही हूं। जैसे ही शूटिंग खत्म हुई, मैंने तुरंत अपने माता-पिता को फोन किया और उनसे बहुत सारी बात की।” ‘ध्रुव तारा – समय सदी से परे’ सोनी सब चैनल पर सोमवार से शनिवार रात 8 बजे प्रसारित होता है।

अन्य ख़बरें

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading