23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

मोमबत्ती लेकर दुकान में चोरी करने घुसे चोर, आग लगने से एक की मौत

रांची, 25 मई । झारखंड के लातेहार जिले के बालूमाथ में एक दुकान में चोरी करने घुसे तीन चोर आग की लपटों में घिर गए। इनमें से एक की दुकान के भीतर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य बुरी तरह झुलस गए। घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। बालूमाथ थाना क्षेत्र के पकरी गांव में जनरल स्टोर में तीन लोग चोरी के इरादे से घुसे थे। उनमें से एक हाथ में मोमबत्ती लेकर कैश काउंटर खंगाल रहा था। इसी दौरान मोमबत्ती हाथ से छुटकर नीचे गिर गई। इस दौरान दुकान में रखे पेट्रोल के गैलन के संपर्क में आने से अचानक आग धधक उठी। दुकान में फंसे चोरों ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग दौड़े। इनमें से दो को बाहर निकाल लिया गया, जबकि आग की लपटों में घिरे एक चोर की दुकान के अंदर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बालूमाथ थाना क्षेत्र के निवासी अमित तुरी के रूप में हुई है। घायल चोरों के नाम सागर तुरी और सत्यम भुइयां हैं। घटना की सूचना पाकर पुलिस देर रात मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इनमें से एक सागर तुरी 80 फीसदी से ज्यादा झुलस गया है। पुलिस ने सत्यम भुइयां का बयान दर्ज किया है। वह लातेहार जिले के मुरुप गांव का रहने वाला है। उसने कहा है कि वह पकरी गांव में अपने रिश्तेदार के घर आया था। अमित और सागर तुरी उसके बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर आए थे। दुकान मालिक बालकेश्वर साहु ने पुलिस को बताया है कि आग से दुकान में हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। बालूमाथ के डीएसपी आशुतोष सत्यम ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

अन्य ख़बरें

, उल्लास और भक्ति के साथ मनाया शरदोत्सव, डांडिया-गरबा में झूमे भक्तजनश्रद्धा

Newsdesk

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading