October 31, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइम

आईडीएफ ने गाजा में हमास के डिप्टी कमांडर को किया ढेर

तेल अवीव, 25 मई । इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने मध्य गाजा पट्टी में हवाई हमले में हमास के एक डिप्टी कमांडर को मार गिराया है। आईडीएफ ने मारे गए हमास कमांडर की पहचान जियाद अल-दीन अल-शरफा के रूप में की है। इजरायली सेना ने कहा कि वरिष्ठ हमास नेता की हत्या शिन बेट और सैन्य खुफिया के बीच एक ज्वाइंट ऑपरेशन के माध्यम से की गई। आईडीएफ के 99 इन्फैंट्री डिवीजन ने ऑपरेशन का नेतृत्व किया और अल-शरफा पर हमले का समन्वय किया। अल-शरफा को गाजा पट्टी में हमास का प्रमुख आतंकवादी माना जाता था। इजरायल रक्षा बल अब विशेष रूप से हमास के वरिष्ठ नेताओं पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। सेना हमास के वरिष्ठ नेताओं की गतिविधियों पर खुफिया एजेंसी शिन बेट से प्राप्त सूचनाओं पर काम कर रही है। बयान के अनुसार, आईडीएफ ने यूसुफ अल-शोबाकी को भी मार गिराया है। वह गाजा में हमास आतंकवादी समूह के औद्योगिक सुरक्षा विभाग का नेतृत्व कर रहा था। आंतरिक सुरक्षा एजेंसी शिन बेट से इनपुट मिलने के बाद कुछ दिन पहले ही उसे मार दिया गया था।

अन्य ख़बरें

अमेरिकी सैन्य कर्मियों की जासूसी करने वाले दो चीनी नागरिकों को 30 महीने की जेल

Newsdesk

भारत ने मानवाधिकार परिषद में आतंकवाद को बताया बड़ा खतरा, ‘निरंतर निगरानी’ की मांग

Newsdesk

अमेरिका में चुनावी घमासान: ओबामा और ट्रंप ने एक-दूसरे पर साधा निशाना, ईरान युद्ध और महंगाई पर छिड़ी बहस

Newsdesk

Leave a Comment