October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बादशाहपुर से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद की हार्ट अटैक से मौत

गुरुग्राम, 25 मई | गुरुग्राम के बादशाहपुर विधानसभा से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का निधन हो गया है। शनिवार को सुबह करीब 10 बजे उन्हें हार्ट अटैक आया था। हार्ट अटैक आने के बाद राकेश दौलताबाद को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। 45 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस लीं। बता दें कि साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने बादशाहपुर विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने भाजपा को अपना समर्थन दे दिया था। हरियाणा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने उनके निधन पर दुख जताया है। उन्होंने अपने एक्स पर लिखा, “बादशाहपुर के विधायक राकेश दौलताबाद का हृदयाघात से आकस्मिक निधन का दुखद समाचार मिला, स्तब्ध हूं। भावपूर्ण श्रद्धांजलि, परमपुरुष उन्हें अपने चरणों में स्थान दें और परिजनों को उनके अभाव को सहन करने का सामर्थ्य प्रदान करे”। राकेश दौलताबाद के निधन पर हरियाणा के पूर्व मंत्री और विधायक गोपाल कांडा ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा, “बादशाहपुर से विधायक और सदन में मेरे साथी श्री राकेश दौलताबाद जी के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दें।”

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment