September 17, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

दोहा-डबलिन उड़ान में टर्बुलेंस के कारण 12 लोग हुए घायल

डबलिन, 27 मई । दोहा से आयरलैंड जा रहे एक विमान के डगमगाने से छह यात्री और चालक दल के छह सदस्य घायल हो गए। डबलिन हवाईअड्डे ने एक बयान में कहा कि कतर एयरवेज का विमान रविवार को दोपहर 1 बजे (12 जीएमटी) से कुछ पहले निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुरक्षित रूप से उतर गया। कहा गया, “तुर्की के ऊपर उड़ान भरते समय विमान डगमगाने लगा। छह यात्रियों और चालक दल के छह सदस्‍य, कुल 12 लोगों के घायल होने की सूचना मिली। लैंडिंग पर विमान को हवाईअड्डा पुलिस और हमारे अग्निशमन और बचाव विभाग सहित आपातकालीन सेवाओं की मदद ली गई।” “डबलिन हवाईअड्डे की टीम ने यात्रियों और एयरलाइन कर्मचारियों पूरी सहायता की।” यह घटना लंदन से आ रही सिंगापुर एयरलाइंस की उड़ान में गंभीर गड़बड़ी के कारण एक ब्रिटिश व्यक्ति की मौत और कई लोगों के घायल होने के एक हफ्ते बाद हुई है।

अन्य ख़बरें

भारत दिखा सकता है कि एआई का इस्तेमाल सामाजिक और विकासात्मक लाभ के लिए किस प्रकार किया जा सकता है: बिल गेट्स

Newsdesk

भारत ने पाकिस्तान हाई कमीशन के कार्यवाहक राजदूत को किया तलब, नौसेना यूनिट्स के गैर पेशेवर आचरण पर जताया ऐतराज

Newsdesk

ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव पेश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading