18.9 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का इमोशनल ड्रामा दर्शकों को पसंद आता है : रोहित पुरोहित

 मुंबई, 27 मई । ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (वाईआरकेकेएच) टीवी पर सबसे लंबे समय तक चलने वाला सीरियल है। शो में अरमान का किरदार निभाने वाले एक्टर रोहित पुरोहित का कहना है कि रिश्तों के मूल्य और इमोशनल ड्रामा दर्शकों को काफी पसंद आते हैं। उन्होंने आगे कहा, ”चाहे एक साथ सेलिब्रेट करने की खुशी हो या हमारे सामने आने वाली चुनौतियां, हमारे किरदार कई परिवारों के अनुभवों को दर्शाते हैं। दर्शक किरदारों के जीवन के उतार-चढ़ाव से जुड़े होते हैं, और वे पारिवारिक मूल्यों को समझते हैं। यह शो व्यक्तिगत स्तर पर लोगों के दिलों तक पहुंचता है।” रोहित के लिए अरमान का किरदार निभाना काफी दिलचस्प है, जो जिंदगी के सभी उतार-चढ़ाव से भरपूर है। उन्होंने कहा, ”अरमान का किरदार निभाना उतार-चढ़ाव भरा रहा। मुझे अच्छा लगता है कि कैसे लेखक उनके किरदार में नए-नए शेड्स शामिल करते हैं। ये ट्विस्ट एंड टर्न दर्शकों को शो से बांधे रखते हैं। चाहे वह अभिरा के साथ अरमान की प्रेम कहानी हो या अन्य किरदारों के साथ उसका संघर्ष, इस शो का हिस्सा बनने के लिए मेकर्स का आभारी हूं।” रोहित को अपने परिवार से पूरा सपोर्ट है। वह भी शो के काफी बड़े फैन हैं। उन्होंने कहा, “हां, मेरा परिवार मेरा सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम है। वे ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का एक भी एपिसोड मिस नहीं करते। वे मेरे सबसे बड़े आलोचक और चीयरलीडर्स हैं।” बता दें कि ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का पहला एपिसोड 12 जनवरी, 2009 को प्रीमियर हुआ था। यह सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक है। शो की कहानी इन दिनों रूही और अरमान की शादी के इर्द-गिर्द घूम रही है। दरअसल, पोद्दार परिवार में शादी की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। इस शादी को लेकर कुछ लोग खुश हैं, तो कुछ नाखुश। दूसरी तरफ अभिरा की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ बेरोजगारी की चिंता, तो दूसरी तरफ अरमान की दूसरी शादी का दर्द। अपकमिंग एपिसोड में अभिरा, पैसे के लिए वेडिंग प्लानर के तौर पर अरमान और रूही की शादी का हिस्सा बनेगी। राजन शाही (निर्देशक कुट प्रोडक्शन) द्वारा निर्मित ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ स्टार प्लस पर प्रसारित होता है।

अन्य ख़बरें

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading