34 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मुंबई में भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, जितेंद्र आव्हाड की तस्वीर को चप्पलों से पीटा

मुंबई, 30 मई। महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के नेता जितेंद्र आव्हाड डॉ. बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर फाड़ने के मुद्दे पर घिर गए हैं। इस पर भाजपा आक्रामक है। भाजपा के कार्यकर्ता हाथों में पोस्टर लिए गुरुवार सुबह से ही पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में कुल मिलाकर माहौल काफी गर्म नजर आ रहा है। प्रदर्शनकारी बेहद आक्रामक हो गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने मुंबई में मंत्रालय की बिल्डिंग के सामने बैठ कर जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जितेंद्र आव्हाड की तस्वीर को जूते चप्पल से भी मारा। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने ‘देश के इज्जतदारों को, जूते मारो … को’ और ‘बाबा साहब अंबेडकर का ये अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ जैसे नारे भी लगाए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान पुलिस ने भाजपा के कई कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया है। बता दें कि जितेंद्र आव्हाड ने 29 मई (बुधवार) को महाड के चवदार तल्या में मनुस्मृति दहन कार्यक्रम का आयोजन किया था। ऐसा आरोप है कि उन्होंने मनुस्मृति दहन आंदोलन में डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर भी फाड़ दी। हालांकि, इस मामले के तूल पकड़ने के बाद जितेंद्र आव्हाड ने माफी मांगी थी, लेकिन महाराष्ट्र में इस मुद्दे पर सियासत गरमा गई है। इस मामले पर गुलाबराव पाटिल ने भी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि जितेंद्र आव्हाड मनोरोगी हैं। उन्होंने हमेशा दो समुदायों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश की है, उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

अन्य ख़बरें

वारासिवनी की शैक्षणिक प्रतिभाओं का भव्य सम्मान समारोह का तीस अप्र्रैल को होंगा आयोजन

Newsdesk

नगर की सभी कालोनी मे कालोनाइजर को पानी की टंकी के निर्माण के साथ पानी निकासी की करनी होगी व्यवस्था……प्रदीप जायसवाल

Newsdesk

बालाघाटजिले में पहली बार प्रथमआल स्टाइल नेशनल कराटे चैंपियनशिप सुतोकान  स्पोर्ट्स कराते

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading