22.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

विवेकानंद रॉक मेमोरियल के ध्यान मंडपम में पीएम मोदी की साधना जारी

PM Modi continues meditation in Dhyan Mandap at Vivekananda Rock Memorial

नई दिल्ली, 31 मई । तमिलनाडु के कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ध्यान साधना शुक्रवार को जारी रही। सामने आये पहले वीडियो में पीएम मोदी मेमोरियल के ध्यान मंडप हॉल में ध्यान में लीन दिख रहे हैं। इससे पहले, सुबह-सुबह उन्होंने कन्याकुमारी के संगम पर पूजा की। प्रधानमंत्री मोदी करीब ढाई महीने के चुनाव प्रचार के बाद गुरुवार को कन्याकुमारी पहुंचे। पहुंचने के बाद शाम को उन्होंने कन्याकुमारी देवी मंदिर में पूजा की। मेमोरियल हॉल जाने से पहले उन्होंने तिरुवल्लुवर, रामकृष्ण परमहंस, मां शारदा देवी और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओं के सामने भी प्रार्थना की। पीएम 1 जून तक कन्याकुमारी में रहेंगे। इस दौरान जिले में कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था की गई है। भाजपा ने अपने नेताओं से वहां ज्यादा भीड़ न लगाने के लिए कहा है। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान 16 मार्च से 30 मई के बीच पीएम मोदी ने 75 दिन में 206 जनसभाएं तथा रोड शो किये और 80 साक्षात्कार दिये। औसतन उन्होंने हर दिन करीब तीन सार्वजनिक कार्यक्रम किये। उन्होंने भीषण गर्मी के बीच 150 घंटे बिताये और मीडिया के एक हजार से ज्यादा प्रश्नों के उत्तर दिये।

अन्य ख़बरें

चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर ओडिशा अलर्ट, 30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Newsdesk

टाटानगर के रेल विकास को मिल रही नई गति, तीसरी-चौथी लाइन और स्टेशन पुनर्विकास से बढ़ेगी क्षमता

Newsdesk

बैंक ज्यादा ब्याज देते हैं, तो धीमी पड़ती है डिजिटल डॉलर की रफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading