October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

सोनीपत के फिरोजपुर बागर औद्योगिक क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

सोनीपत, 31 मई। हरियाणा में सोनीपत के फिरोजपुर बागर औद्योगिक क्षेत्र स्थित मुर्गा केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

आग लगने से फैक्ट्री में रखा सामान जलकर खाक हो गया। खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद तीन जिलों से अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फैक्ट्री में आग लगने की घटना से जुड़े कई वीडियो भी सामने आए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि आग लगने के बाद पूरा इलाका धुंआ-धुंआ हो गया। फैक्ट्री के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। धुएं का गुबार चारों ओर फैल गया।

आग किस वजह से लगी, इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

बता दें, इससे पहले गुरुवार को भी सोनीपत के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र के फेज-5 में एक ही बिल्डिंग में चल रही दो फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई थी। जानकारी के अनुसार, बर्तन बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगी थी और देखते ही देखते इस आग की चपेट में दूसरी फैक्ट्री आ गई थी। सूचना पाकर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था।

अन्य ख़बरें

सरकार ने पेट्रोल पर निर्यात शुल्क को हटाया, डीजल और एटीएफ पर ड्यूटी को बढ़ाया

Newsdesk

यंग वर्कफोर्स को सपा-कांग्रेस ने माना बोझ, हमने प्रदेश की शक्ति मानकर दिया रोजगार: सीएम योगी

Newsdesk

पीएम मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

Newsdesk

Leave a Comment