21.4 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

मोदी सरकार के प्रयासों से जीडीपी में आ रहा उछाल : वित्त मंत्री सीतारमण

 नई दिल्ली, 1JUNE। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि भारत की जीडीपी वृद्धि दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक है। यह मोदी सरकार के प्रयासों के कारण संभव हुआ है। उन्होंने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 8.2 प्रतिशत की वृद्धि और वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही के लिए 7.8 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि को उल्लेखनीय बताया। वित्त मंत्री ने कहा,” विनिर्माण क्षेत्र में 2023-24 में 9.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो इस क्षेत्र के लिए मोदी सरकार के प्रयासों की सफलता को उजागर करता है। वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी जारी है।” उन्होंने कहा, “पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के तीसरे कार्यकाल में भारत की विकास गति में और तेजी आएगी।” आरबीआई की वार्षिक रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सरकार द्वारा हाल ही में उठाए गए कदमों से भारत में अक्षय ऊर्जा और सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में प्रगति की उम्मीद है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत निवेश में आगे और तेजी आने की संभावना है। रिपोर्ट के अनुसार, इन कारकों से रोजगार के नए अवसर पैदा होने, श्रम आय में सुधार और घरेलू मांग मजबूत होने की उम्मीद है।

अन्य ख़बरें

कर्नाटक: उडुपी जिले में अराटे पुल के पास दो निजी बसों की टक्कर में 26 घायल

Newsdesk

खड़गे की टिप्पणी पर गृह मंत्री शाह और नितिन नबीन का हमला, बोले- राजनीतिक मर्यादाएं तार-तार हुईं

Newsdesk

‘विंग्स ओवर गंगा’ भारतीय वायुसेना के शौर्य और शक्ति का उत्सव : राजनाथ सिंह

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading