22.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर आज समाप्त हो जाएगा पीएम मोदी का ध्यान

 नई दिल्ली, 1 जून । तमिलनाडु के कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान शनिवार को भी जारी रहा। आज उनका ध्यान समाप्त हो रहा है। सामने आये एक नये वीडियो में प्रधानमंत्री सुबह-सुबह सूर्य को जल अर्पण और मंत्रोच्चार करते दिख रहे हैं। वह हाथ में रुद्राक्ष की माला लिए विशाल शांत समुद्र को निहारते हुए मंदिर परिसर में खाली पांव घूमते नजर आ रहे हैं। वह बाद में मेमोरियल के एक हॉल में स्वामी विवेकानंद की तस्वीर के सामने ध्यान के लिए बैठ गए। प्रधानमंत्री मोदी करीब ढाई महीने के ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार के बाद गुरुवार को कन्याकुमारी पहुंचे। उसी दिन शाम को उन्होंने कन्याकुमारी देवी मंदिर में पूजा की। मेमोरियल हॉल जाने से पहले उन्होंने तिरुवल्लुवर, रामकृष्ण परमहंस, मां शारदा देवी और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओं के सामने भी प्रार्थना की। पीएम मोदी का ध्यान शनिवार को समाप्त हो जाएगा। गत 30 मई की शाम शुरू हुआ उनका 45 घंटे का ध्यान आज समाप्त हो जायेगा।

अन्य ख़बरें

चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर ओडिशा अलर्ट, 30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Newsdesk

टाटानगर के रेल विकास को मिल रही नई गति, तीसरी-चौथी लाइन और स्टेशन पुनर्विकास से बढ़ेगी क्षमता

Newsdesk

बैंक ज्यादा ब्याज देते हैं, तो धीमी पड़ती है डिजिटल डॉलर की रफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading