September 2, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

विश्व शतरंज चैंपियशिप की मेजबानी के लिए तीन में से दो बोलियां भारत से

चेन्नई, 1 जून । अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ), तमिलनाडु सरकार और सिंगापुर शतरंज महासंघ ने विश्व शतरंज प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए अपनी बोलियां दी हैं। फिडे या अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है। खिताबी मुकाबला भारतीय ग्रैंडमास्टर और युवा चैलेंजर डी गुकेश तथा मौजूदा विश्व चैंपियन चीन के ग्रैंडमास्टर डिंग लिरेन के बीच होगा। फिडे के सीईओ ग्रैंडमास्टर एमिल सुतोवस्की ने ‘आईएनएस’ से कहा,”चेन्नई(तमिलनाडु सरकार), अपने देश की सरकार से समर्थित सिंगापुर शतरंज महासंघ और एआईसीएफ ने अपनी बोलियां जमा कराई हैं। ” सुतोवस्की ने कहा, ”तीनों पूरी तरह गंभीर हैं और फिडे मापदंडों को पूरा करते हैं। ” उनके अनुसार फिडे की परिषद अगले सप्ताह बैठक कर चर्चा करेगी। सुतोवस्की ने कहा, ”सभी बोलियां मजबूत हैं। हमें उनकी ध्यान से समीक्षा करने के लिए और समय की जरूरत है । जून में इसका अंतिम फैसला हो जाएगा। बोली जमा कराने की अंतिम तारीख 31 मई को समाप्त हो गयी है। दिलचस्प बात यह है कि भारत से तमिलनाडु सरकार और एआईसीएफ द्वारा प्रतिस्पर्धी बोलियां लगाई जा रही हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या दोनों खिलाड़ियों की इच्छा है कि खेल स्थल के बारे में पता लगाया जाए, सुतोवस्की ने कहा: “हमने इस सवाल के साथ खिलाड़ियों से संपर्क नहीं किया है। कई तुलनीय बोलियां होने पर हम ऐसा कर सकते हैं।”

अन्य ख़बरें

जेपी नड्डा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक, राजभाषा को बढ़ावा देने पर जोर

Newsdesk

मालवीय नगर होटल अग्निकांड: पुलिस ने मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

Newsdesk

ब्रिटेन के प्रतिबंध से नाराज उत्तर कोरिया ने लंदन में राजनयिक मिशन का दर्जा घटाया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading