26.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

45 घंटे तक ध्यान लगाने के बाद विवेकानंद रॉक मेमोरियल से रवाना हुए पीएम मोदी

 चेन्नई, 1 जून । तमिलनाडु के कन्याकुमारी में ध्यान मंडपम में 45 घंटे तक ध्यान लगाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विवेकानंद रॉक मेमोरियल से रवाना हो गए। रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने विवेकानंद रॉक मेमोरियल के पास स्थित संत और तमिल सांस्कृतिक प्रतीक तिरुवल्लुवर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। पीएम मोदी के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के साथ-साथ कोस्ट गार्ड भी प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगा था। पीएम मोदी हेलीपैड से एक हेलीकॉप्टर द्वारा तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे गए, जबकि दो अन्य हेलिकॉप्टर प्रधानमंत्री के साथ तिरुवनंतपुरम जाएंगे। इसके बाद तिरुवनंतपुरम से पीएम मोदी शाम एक विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे और शाम 7.30 बजे तक नई दिल्ली पहुंचेंगे। शनिवार को सामने आए एक नए वीडियो में प्रधानमंत्री सुबह-सुबह सूर्य को जल अर्पण और मंत्रोच्चार करते दिखे। वह हाथ में रुद्राक्ष की माला लिए विशाल शांत समुद्र को निहारते हुए मंदिर परिसर में खाली पांव घूमते नजर आए। इसके बाद वो मेमोरियल के एक हॉल में स्वामी विवेकानंद की तस्वीर के सामने ध्यान के लिए बैठ गए। प्रधानमंत्री मोदी करीब ढाई महीने के ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार के बाद गुरुवार शाम को कन्याकुमारी पहुंचे थे। उसी दिन शाम को उन्होंने कन्याकुमारी देवी मंदिर में पूजा की। मेमोरियल हॉल जाने से पहले उन्होंने तिरुवल्लुवर, रामकृष्ण परमहंस, मां शारदा देवी और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओं के सामने भी प्रार्थना की।

अन्य ख़बरें

डीजीपी ने राहुल गांधी के काफिले में चल रहे वाहनों में हुई टक्कर की जांच के दिए निर्देश

Newsdesk

खेतों में नरवाई जलाने पर पांच किसानों पर होगी कार्रवाई, 15 हजार रुपये तक लगेगा जुर्माना

Newsdesk

कलाकारों की सुरमयी प्रस्तुतियों से यादगार बना नर्मदा महोत्सव का समापन

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading