30.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

झारखंड में भाजपा 8 और ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी चार सीटों पर आगे

रांची, 4 जून। झारखंड की 14 में से 12 लोकसभा सीटों पर पहले और दूसरे राउंड की काउंटिंग का नतीजा सामने आया है। इनमें से आठ सीटों पर भाजपा-आजसू के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। झामुमो और कांग्रेस के प्रत्याशी दो-दो सीटों पर आगे चल रहे हैं। जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने अपने प्रतिद्वंद्वी झामुमो के समीर मोहंती पर करीब 38 हजार मतों से बढ़त बनाई है। पलामू में भाजपा के विष्णु दयाल राम ने प्रतिद्वंद्वी राजद की ममता भुइयां पर करीब 30 हजार मतों की बढ़त बनाई है। दुमका में भाजपा की सीता सोरेन झामुमो के नलिन सोरेन से करीब दस हजार मतों से आगे चल रही हैं। कोडरमा में भाजपा की अन्नपूर्णा देवी अपने प्रतिद्वंद्वी सीपीआई एमएल के विनोद सिंह से करीब 1,800 मतों से आगे चल रही हैं। हजारीबाग में भाजपा के मनीष जायसवाल अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के जेपी पटेल से 12 हजार मतों से आगे हैं। लोहरदगा में भी भाजपा के समीर उरांव कांग्रेस के सुखदेव भगत से एक हजार मतों से आगे चल रहे हैं। खूंटी में भाजपा के अर्जुन मुंडा शुरुआती राउंड में पिछड़ गए हैं। वहां कांग्रेस के कालीचरण मुंडा ने करीब नौ हजार मतों से बढ़त हासिल कर ली है। सिंहभूम में झामुमो की जोबा मांझी ने पांच राउंड के बाद भाजपा की गीता कोड़ा से करीब 16 हजार मतों से बढ़त बना ली है। धनबाद सीट पर कांग्रेस की अनुपमा सिंह ने भाजपा के ढुल्लू महतो से मामूली बढ़त बनाई है। गोड्डा सीट पर भाजपा के निशिकांत दुबे ने कांग्रेस के प्रदीप यादव पर करीब 10 हजार मतों से बढ़त बना ली है। राजमहल सीट पर झामुमो के विजय कुमार हांसदा ने भाजपा के ताला मरांडी पर करीब सात हजार मतों से बढ़त बनाई है।

अन्य ख़बरें

भारत रूस को पछाड़ विदेशी मुद्रा भंडार में दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचा

Newsdesk

पीएम मोदी ने जी20 में अफ्रीकी संघ को दिलाई स्थायी सदस्यता, ग्लोबल साउथ को बनाया मुख्य भागीदार : दक्षिण अफ्रीकी पत्रकार

Newsdesk

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन : पर्यटन को कम न आंकें, जीडीपी में बड़ा योगदान- साउथ अफ्रीका टूरिज्म हेड

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading