June 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

अंबाला सीट पर कांग्रेस के वरुण चौधरी आगे, भाजपा की बंटो कटारिया पीछे

अंबाला, 4 जून । लोकसभा चुनाव 2024 के चुनावी नतीजों की काउंटिंग जारी है। इसी बीच अंबाला लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार वरुण चौधरी पहले राउंड में आगे चल रहे थे, लेकिन अब रुझानों में तीसरे राउंड के बाद भाजपा की बंटो कटारिया से 15150 वोटों से आगे चल रहे हैं। वरुण चौधरी ने बड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैं पहले दिन से कह रहा था कि जन-जन ने ये चुनाव लड़ा है। मेरी कोशिश होगी कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरूं। हमें उम्मीद है कि काउंटिंग के बाद इंडिया गठबंधन की बड़ी विजय होगी। हरियाणा में भाजपा की जितनी भी रैली हुई है, वो कामयाब नहीं हो पाई। उसका वीडियो भी आप लोगों ने देखा होगा।” उन्होंने आगे कहा कि जमीन पर भाजपा को लेकर क्या माहौल था, ये सब ने देखा है। मैं अभी तक के रुझानों को देखते हुए कह सकता हूं कि इंडिया गठबंधन हरियाणा में 10 की 10 सीटें जीतेगा। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर 71.10 फीसदी वोटिंग हुई थी। उस समय यहां से बीजेपी के टिकट पर रतन लाल कटारिया करीब 3 लाख 42 हजार वोटों के अंतर से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। भाजपा ने दिवंगत रतन लाल कटारिया की पत्नी बंटो कटारिया को चुनावी मैदान में उतारा है। ऐसे में इस बार इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

अन्य ख़बरें

नौसेना और तटरक्षक बल के 3000 से ज्यादा प्रशिक्षुओं ने सफलतापूर्वक पूरा किया प्रशिक्षण,ड्रोन के जरिए दूरस्थ गांव पहुंचेगी डाक : सिंधिया

Newsdesk

रामगढ़ में एक कोयला खदान में जहरीली गैस सूंघने से चार लोगों की मौत

Newsdesk

राजनगर-बिजुरी मार्ग का मंत्री दिलीप जायसवाल ने किया भूमि पूजन, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading