19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

डेली सोप की शूटिंग के बीच खुद के लिए टाइम निकालना मुश्किल : सुमित अरोड़ा

मुंबई, 4 जून । जी टीवी का पॉपुलर शो ‘प्यार का पहला नाम राधा मोहन’ दर्शकों के बीच अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है। शो की कहानी राधा और मोहन के किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है। वहीं शो में अजीत के रोल में एक्टर सुमित अरोड़ा भी हैं। उन्होंने कहा कि डेली सोप के साथ अपने लिए टाइम निकालना मुश्किल है। एक्टर सुमित अरोड़ा ने बताया कि टीवी पर काम करना उनके लिए रोजाना की थकान है और गर्मी में यह फिजिकली थका देने वाला है, लेकिन वह हेल्दी लाइफस्टाइल के जरिए खुद को फिट रखते हैं। वह डेली एक्सरसाइज, बैलेंस डाइट और हाइड्रेटेड रहते हैं। सुमित ने कहा कि डेली सोप के साथ, कभी-कभी क्वालिटी टाइम निकाल पाना मुश्किल होता है। एक्टर ने कहा, “अपनी बॉडी की बात सुनना और आराम करना बेहद जरूरी है। दिमागी रूप से मजबूत और सपोर्टिव टीम भी फिजिकल डिमांड को पूरा करती है। मुझे जब भी समय मिलता है, मैं आराम करता हूं, हेल्दी डाइट लेता हूं, स्ट्रेस को दूर करने के लिए रिलैक्सेशन टेक्निक्स की प्रैक्टिस करता हूं।” सुमित ने कहा, “डेली सोप पर काम करने का मतलब है कि छुट्टियों का मौका शायद ही कभी मिले। बिजी शेड्यूल के बीच अपने टाइम को मैनेज करना मुश्किल होता है। मैं पहले देखता हू कि मेरी प्रायोरिटी क्या है और फिर प्लानिंग करता हूं। मैं पूरी कोशिश करता हूं कि खाली समय में, चाहे कितना भी छोटा क्यों न हो, परिवार और दोस्तों के साथ बितांऊ।” सुमित को रात की शूटिंग पसंद है। वह इसे चुनौतीपूर्ण मानते हैं। उन्होंने बताया कि समय के साथ उन्हें अब इसकी आदत हो गई है। इस शो में शब्बीर अहलूवालिया मोहन और निहारिका रॉय राधा की भूमिका में हैं। यह जी टीवी पर प्रसारित होता है।

अन्य ख़बरें

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading