October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

वाराणसी से पीएम मोदी ने लगाई जीत की हैट्रिक, कांग्रेस के अजय राय को 1.52 लाख वोटों से दी मात

नई दिल्ली, 4 जून । लोकसभा चुनाव 2024 की तस्वीर करीब-करीब साफ हो गई है। रुझानों और नतीजों में एनडीए 290 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, इंडिया गठबंधन 220 से अधिक सीटों पर आगे है। पूरे देश की निगाहें उत्तर प्रदेश की हॉट सीट वाराणसी पर टिकी रही। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से जीत की हैट्रिक लगाई है। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी अजय राय को डेढ़ लाख से अधिक वोटों से हरा दिया है। पीएम मोदी तीसरी बार वाराणसी लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे। पीएम मोदी को 6,12,970 वोट मिले हैं, वहीं कांग्रेस के अजय राय को 4,60,457 और बसपा के अतहर जमाल लारी को 33,766 प्राप्त हुए हैं। पीएम मोदी वाराणसी सीट पर 1 लाख 50 हजार 513 वोट से चुनाव में विजयी हुए हैं। पीएम मोदी के तीसरी बार काशी से विजयी होने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओ ने हाथों में पीएम मोदी की तस्वीर लेकर जश्न मनाया। साथ ही एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। वाराणसी लोकसभा सीट पर सातवें और आखिरी चरण में एक जून को मतदान हुआ था।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

Newsdesk

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती : राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

Newsdesk

भारत ने मानवाधिकार परिषद में आतंकवाद को बताया बड़ा खतरा, ‘निरंतर निगरानी’ की मांग

Newsdesk

Leave a Comment