October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नीतीश और तेजस्वी एक ही फ्लाइट से हुए दिल्ली रवाना, हलचल तेज

 पटना, 5 जून । लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद अब सरकार बनाने की कवायद प्रारंभ हो गयी है। इस बीच, दिल्ली में दोनों गठबंधनों की बुधवार को बैठक हो रही है। ऐसे में जदयू के अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद के नेता तेजस्वी यादव एक ही हवाई जहाज से दिल्ली रवाना हुए। हवाई जहाज में बैठे इन नेताओं की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में नीतीश आगे, जबकि उनके पीछे की सीट पर तेजस्वी बैठे हैं। हवाई जहाज में बैठने से पहले पटना में तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में मोदी फैक्टर खत्म हो गया है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद बिहार से लेकर दिल्ली तक कयासों का बाजार गर्म हो गया है। कहा जा रहा है कि कहीं फ्लाइट में ही नीतीश और तेजस्वी कोई बड़ा खेल न कर दें। जदयू के नेता के.सी. त्यागी ने मंगलवार को ही साफ कर दिया कि उनकी पार्टी भाजपा के साथ है और आगे भी रहेगी। इसी फ्लाइट में नीतीश कुमार के साथ साथ लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान और उनकी पार्टी के तमाम नवनिर्वाचित सांसद भी मौजूद हैं। चिराग ने पहले ही साफ कर दिया है कि वह और उनकी पार्टी भाजपा के साथ है। उल्लेखनीय है कि एनडीए में शामिल जदयू पहली बार भाजपा से कम सीटों पर चुनाव ल ड़ीथी। भाजपा इस चुनाव में 17 सीटों पर जबकि जदयू 16 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। लोजपा (रामविलास) को पांच तथा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एक सीट मिली थी। भाजपा और जदयू ने 12-12 सीट पर जीत दर्ज की, जबकि लोजपा (रामविलास) पांच तथा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा एक सीट पर विजयी हुई है।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment