35.5 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइम

गाजा में स्कूल पर इजरायली सेना का हवाई हमला, 30 की मौत

30 killed in Israeli bombing on Gaza school

गाजा, 6 जून। इजरायली सेना ने मध्य गाजा पट्टी के नुसेरात शिविर को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए। इस हमले में कम से कम 30 फिलिस्तीनी मारे गए, जिनमें अधिकतर बच्चे और महिलाएं हैं। यह स्कूल विस्थापित लोगों के लिए एक शिविर में बदल दिया गया था। चिकित्सा विभाग से जुड़े सूत्रों के अनुसार, एक इजरायली लड़ाकू जेट ने स्कूल के कम से कम तीन क्लासरूम पर बमबारी की। हमास द्वारा संचालित गाजा सरकार के मीडिया कार्यालय ने स्कूल पर इजरायल के हमले की निंदा की और इसे ‘भयानक नरसंहार’ बताया। कार्यालय ने कहा कि इजरायली सेना हमलों को जारी रखे हुए है, जो नागरिकों के खिलाफ किए गए नरसंहार के अपराध का सबूत है। हमास ने कहा कि इजरायल और अमेरिका को मानवता को खतरे में डालने वाले और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने वाले इन अपराधों की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। फिलहाल, इजरायली पक्ष ने अभी तक इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

अन्य ख़बरें

पूर्व पीएम शेख हसीना ने अवामी लीग नेताओं की मौत को बताया सुनियोजित हत्या, जांच की मांग

Newsdesk

5G अपडेट के नाम पर मोबाइल हैक, झारखंड से दबोचे गए 6 अंतरराज्यीय साइबर ठग

Newsdesk

कांगो में संघर्ष और असुरक्षा के बीच इबोला संक्रमण की रोकथाम मुश्‍क‍िल, डब्‍ल्‍यूएचओ चिंतित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading