November 2, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीव्यापार

एप्पल को पछाड़कर एनवीडिया बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी, मार्केट कैप 3 ट्रिलियन डॉलर के पार

मुंबई, 6 जून । आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया का मार्केट कैप 3 ट्रिलियन डॉलर को पार कर गया है। इस कारण एप्पल को पछाड़कर एनवीडिया दुनिया की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी बन गई है। आखिरी कारोबारी सत्र में एनवीडिया के शेयर में 5.16 प्रतिशत की तेजी आई और कंपनी का मार्केट कैप 3.01 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया। एप्पल के शेयर में 0.78 प्रतिशत की बढ़त हुई है और उसका मार्केट कैप 3 ट्रिलियन डॉलर पर है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चिप की मांग बढ़ने के कारण एनवीडिया के शेयर में लगातार तेजी बनी हुई है। पिछले एक साल में यह 200 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दे चुका है। सॉफ्टवेयर दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट 3.15 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। यह पहला मौका नहीं है, जब एनवीडिया की मार्केट कैप एप्पल से ज्यादा है। इससे पहले 2002 में भी ऐसा हो चुका है। उस समय दोनों कंपनियों की वैल्यूएशन 10 बिलियन डॉलर से कम थी। एनवीडिया के शेयर में तेजी की वजह एआई के इस्तेमाल में बढ़त होना है। इससे कंपनी द्वारा बनाई जाने वाली चिप की मांग पूरी दुनिया में बढ़ गई है। हाल ही में कंपनी ने हर साल नई एआई चिप डिजाइन करने का फैसला किया था। कंपनी के सीईओ जेन्सेन हुआंग जनरेटिव एआई को नई औद्योगिक क्रांति बता चुके हैं। उन्होंने बताया कि एनवीडिया एआई से आने वाले बदलाव में बड़ी भूमिका निभाएगी। एप्पल को इस साल की शुरुआत से कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है। चीन में आईफोन की बिक्री घट रही है और वहीं, यूरोपीय यूनियन में मांग में ज्यादा सुधार नहीं है। इसके कारण कंपनी के शेयर की कीमत में भी उछाल नहीं देखने को मिला है।

अन्य ख़बरें

आईडीबीआई बैंक के कर्मचारी निजीकरण के खिलाफ 2 से 3 नवंबर तक करेंगे हड़ताल; 10,000 से अधिक कर्मचारियों का समर्थन

Newsdesk

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

सरकार ने पेट्रोल पर निर्यात शुल्क को हटाया, डीजल और एटीएफ पर ड्यूटी को बढ़ाया

Newsdesk

Leave a Comment