30.2 C
Jabalpur
May 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राम को लाने वाली भाजपा नहीं है, ये राम के नाम पर व्यापार करने वाले लोग हैं : सांसद अवधेश प्रसाद

 लखनऊ, 6 जून। उत्तर प्रदेश की फैजाबाद लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने जीत के बाद आईएएनएस से खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि राम को लाने वाली भाजपा नहीं है, राम अनादि काल से हैं। उन्होंने भाजपा को राम के नाम पर व्यापार करने वाला बताया। ”हमने राम मंदिर बनाया है और प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे”, भाजपा के इस दावे पर उन्होंने कहा कि उनका दावा खोखला था, बेबुनियाद था, असलियत से कोसों दूर था, सच्चाई सामने आ गई है। देश की जनता में अब किसी एक व्यक्ति के ‘मन की बात’ नहीं चलेगी, यह तय हो गया है। इस देश में करोड़ों लोगों (जनता) के ‘मन की बात’ चलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग कहते थे कि हमने मंदिर बनाया है। दरअसल, उन लोगों ने मंदिर नहीं बनाया, बल्कि मंदिर कोर्ट के आदेश पर बनाया गया है। राम को लाने की बात करना बहुत ही हास्यास्पद है, राम को लाने वाली बीजेपी नहीं है, राम अनादि काल से हैं, राम सबके हैं, वह सबके रोम-रोम में हैं, ये राम के नाम पर व्यापार करने वाले, राम के नाम पर भ्रम फैलाने वाले लोग हैं। ये राम के नाम पर देश को बर्बाद-तबाह करने, देश को बेचने वाले लोग हैं। इनकी पोल खुल गई है। अब कुछ बचा नहीं है। उन्होंने कहा कि अयोध्या से भाजपा के पतन की शुरुआत हुई है। अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम राम की मर्यादा चली है। लेकिन, भाजपा ने उनकी मर्यादा को विखंडित करने का काम किया है। हमारी जीत और उनकी हार के कई कारण हैं। मतदाताओं का हम पर भरोसा और विश्वास था। पिछले दस साल के दौरान भाजपा के सांसद ने कोई काम नहीं किया। जनता के विकास और भलाई के लिए कोई काम नहीं किया गया। लोगों की भावनाओं और आकांक्षाओं पर खरा उतरने का हमारा प्रयास ही नहीं, बल्कि संकल्प है।

अन्य ख़बरें

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस निधि में सराहनीय योगदान पर कलेक्टर को मिला प्रशंसा पत्र

Newsdesk

उड़द एवं मूंग फसल प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन

Newsdesk

जनसुनवाई में अनाथ बच्चों को मिला सहारा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading