October 31, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीराष्ट्रीयव्यापार

अदाणी सोलर कीवा पीवीईएल के पीवी मॉड्यूल रिलाएबिलिटी स्कोरकार्ड में लगातार सातवें साल ‘टॉप परफॉर्मर’

 अहमदाबाद, 7 जून। अदाणी समूह की सोलर फोटोवोल्टाइक (पीवी) सेल बनाने वाली कंपनी अदाणी सोलर ने शुक्रवार को कहा कि कीवा पीवीईएल के पीवी मॉड्यूल रिलाएबिलिटी स्कोरकार्ड के 10वें एडिशन में उसे ‘टॉप परफॉर्मर’ का सम्मान दिया गया है। अदाणी सोलर अकेली भारतीय कंपनी है जो लगातार सातवें साल ‘टॉप परफॉर्मर’ बनी है। कीवा पीवीईएल अग्रणी स्वतंत्र प्रयोगशाला है जो सोलर इंडस्ट्री को सेवा प्रदान करती है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि उनके वार्षिक स्कोरकार्ड में उन विनिर्माताओं को शामिल किया जाता है जिनके पीवी मॉड्यूल स्वतंत्र जांच में उल्लेखनीय गुणवत्ता वाले पाये जाते हैं। अदाणी सोलर के सीईओ अनिल अदाणी ने कहा, “हम एक बार फिर ‘टॉप परफॉर्मर’ बनकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। यह सतत मान्यता उत्कृष्टता के लिए हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत बनाती है। “भारत में निर्मित हमारे सोलर पीवी मॉड्यूल आधुनिक प्रौद्योगिकी, प्रीमियम कंपोनेंट और सुपीरियर डिजाइन से लैस हैं। इसकी विश्वसनीयता और इसका प्रदर्शन अनन्य है।” गुप्ता ने सभी हितधारकों को उनके लगातार समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और कहा, “इस सेक्टर में सतत आधुनिकीकरण और अदाणी सोलर के लिए विशिष्ट स्थान के लिए हम इस इंडस्ट्री के उच्चतम मानकों और सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता नियंत्रण का पालन करते हैं।” कठिन परीक्षण के जरिये पीवी मॉड्यूल की गुणवत्ता और विश्वसनीयता की जांच के लिए कीवा पीवीईएल का प्रोडक्ट क्वालिफिकेशन प्रोग्राम (पीओपी) सबसे वृहद जांच है। अदाणी सोलर के पीवी मॉड्यूल इन जांचों में सफलतापूर्वक खरे उतरे। उनकी विश्वसनीयता और प्रदर्शन उद्योग में अग्रणी स्तर पर पाई गई। कीवा पीवीईएल के बिक्री एवं विपणन के उपाध्यक्ष ट्रिस्टन एरिऑन-लोरिको ने कहा, “पीवी मॉड्यूल रिलाएबिलिटी स्कोरकार्ड में लगातार सातवें साल टॉप परफॉर्मर का सम्मान पाने के लिए अदाणी सोलर की टीम को बधाई। अदाणी सोलर के हमारी रिपोर्ट में एक बार फिर शामिल होने की हमें खुशी है। हम निकट भविष्य में कंपनी को सतत विकास की राह पर बढ़ते देखने की उम्मीद करते हैं।” अदाणी सोलर वर्टिकली इंटीग्रेटेड सोलर पीवी बनाने वाली देश की पहली और एकमात्र कंपनी है। इसके पास वर्तमान में चार गीगावाट के सेल एवं मॉड्यूल, दो गीगावाट के इनगॉट और वेफर बनाने के संयंत्र हैं। कंपनी गुजरात के मुंद्रा में 10 गीगीवाट क्षमता वाली देश की पहली पूरी तरह एकीकृत और व्यापक सोलर इकोसिस्टम विनिर्माण इकाई लगा रही है। /

अन्य ख़बरें

विपक्ष की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है, 2027 में यूपी से होगा सफाया: अवधेश प्रसाद

Newsdesk

जयपुर पुलिस प्रमुख ने चुनाव ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के लिए चार कांस्टेबलों को बर्खास्त किया

Newsdesk

2005 से बिहार में न्याय के साथ विकास और सुशासन, कार्यकर्ता ही जेडीयू की असली ताकत : निशांत कुमार

Newsdesk

Leave a Comment