35.5 C
Jabalpur
June 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

यूपी के मंत्री जयवीर सिंह ने इंडिया गठबंधन पर लगाया लोगों को गुमराह करने का आरोप

लखनऊ, 7 जून । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने इंडिया गठबंधन पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने इंडिया गठबंधन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि झूठ पर आधारित राजनीति ज्यादा दिनों तक नहीं चलती। जयवीर सिंह ने आईएएनएस से कहा, “सबसे पहले मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देना चाहूंगा कि वो तीसरी बार देश की बागडोर संभालने वाले हैं। यह उनके राजनीतिक जीवन का ऐतिहासिक क्षण है। एनडीए को इस बार स्पष्ट बहुमत मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो कार्य शेष रह गए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। वो लंबे समय तक देश और पार्टी की सेवा करते रहें, यही मेरी ईश्वर से प्रार्थना है।“ वहीं, इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भी जयवीर सिंह ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “इंडिया गठबंधन के लोग आम जनता को भ्रमित करने में सफल साबित हुए। इन लोगों ने हमारे 400 पार के नारे को इस तरह से पेश किया कि अगर हम इतनी सीटों के साथ सत्ता में आ गए, तो संविधान बदल देंगे और आरक्षण खत्म कर देंगे। कहीं ना कहीं विपक्ष लोगों के बीच में इस भ्रम को प्रचारित करने में सफल हुआ।“ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने आगे कहा, “एक बात मैं विपक्ष को कह देना चाहता हूं कि वो ज्यादा दिनों तक झूठ को आधार बनाकर राजनीति नहीं कर पाएंगे। एक दिन सच सामने आएगा। सभी को पता चलेगा कि आखिर मामला क्या है? लोग एक दिन समझ जाएंगे कि कैसे इन्होंने झूठ की राजनीति की है।“ जयवीर सिंह से जब यह सवाल किया गया कि बीजेपी के पास बहुमत नहीं है, तो ऐसे में क्या उसे बड़े फैसले लेने में दिक्कत आएगी। इस पर जयवीर सिंह ने कहा, “चुनाव से पूर्व निर्धारित रूपरेखा के आधार पर ही हमें चुना गया है। हमने चुनाव के बाद कोई गठबंधन नहीं किया है। देश की जनता ने हमें हमारे कार्यों के आधार पर चुना है। हम सभी लोग एक एजेंडे के आधार पर चुनाव लड़कर आए हैं। किसी का भी एजेंडा अलग नहीं है। ऐसे में मुझे नहीं लगता कि किसी को किसी भी प्रकार की दिक्कत होनी चाहिए। हम लोग पूरे पांच साल मजबूत सरकार चलाएंगे।

अन्य ख़बरें

‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चा के बीच संजय राउत का एकनाथ शिंदे पर तंज, बोले- सत्ता की वजह से ऐसी बातें कर रहे

Newsdesk

पश्चिम बंगाल दिवस पर सीएम अधिकारी बोले- वोट बैंक की राजनीति और तुष्टीकरण के काले अध्याय का अंत

Newsdesk

पश्चिम बंगाल: टीएमसी नेता जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा के पास से पकड़ा गया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading