19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकशिक्षा

दस सालों में अरविंद केजरीवाल ने लाई है शिक्षा में नई क्रांति : आतिशी

नई दिल्ली, 7 जून । दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने नीट परीक्षा के रिजल्ट आने के बाद दिल्ली के बच्चों को परीक्षा परिणाम के लिए काफी सराहा और बधाई भी दी। आतिशी ने बताया कि नीट परीक्षा में इस बार दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों ने अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और यह सब मुमकिन हो पाया है अरविंद केजरीवाल की बीते 10 सालों में नई शिक्षा क्रांति से। इस साल नीट परीक्षा पास करने वाले बच्चों की संख्या 1,414 है। हर साल संख्या बढ़ती जा रही है। 2020 की बात करें तो 569 स्टूडेंट ने नीट पास किया था। उसके बाद 21, 22, 23 और अब 2024 में लगातार बढ़ते हुए यह संख्या 1,414 पर पहुंच गई है, जो बीते पांच सालों में लगभग ढाई गुना है। आतिशी ने बताया कि दिल्ली सरकार के बीआर अंबेडकर स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस स्कूल के चलते रिजल्ट इतना ज्यादा बढ़ा है। यह दिल्ली सरकार और अरविंद केजरीवाल का एक फ्लैगशिप प्रोजेक्ट है। इन स्कूलों में अलग-अलग स्ट्रीम में बच्चों की स्पेशलाइज्ड ट्रेनिंग होती है। इसमें एक स्ट्रीम साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स है। हमारे स्पेशलाइज्ड स्कूल में से 255 बच्चों ने नीट की परीक्षा दी थी, जिसमें से 243 बच्चों (95 प्रतिशत) ने परीक्षा पास की है। आतिशी ने बताया कि देश में इतना ज्यादा परसेंटेज ना तो किसी स्कूल का है और ना किसी कोचिंग सेंटर का। इतना शानदार रिजल्ट दिल्ली के बीआर अंबेडकर स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस स्कूल का ही है। दिल्ली भर में 12 स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस स्कूल हैं, जहां पर बच्चे मेडिकल की तैयारी करते हैं। इनमें से 6 स्कूल ऐसे हैं, जिनमें 100 प्रतिशत नीट का रिजल्ट गया है। मतलब जितने बच्चों ने एग्जाम दिया, वह सभी पास हुए। सबसे पहले वह बच्चों को, उनके पेरेंट्स को, स्कूल की प्रिंसिपल को धन्यवाद देती हैं। बीते 10 सालों में अरविंद केजरीवाल की वजह से ही दिल्ली में शिक्षा की नई क्रांति आई है। गरीब का बच्चा अब बेस्ट ऑफ द बेस्ट शिक्षा पा रहा है।

अन्य ख़बरें

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

बाउंड्रीवाल के लिए काट दिए एक दर्जन हरे-भरे पेड़, एनओसी लेने पर भी सवाल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading