18.9 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

संसदीय दल के नेता चुने गए पीएम मोदी, उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल

लखनऊ, 7 जून । लोकसभा चुनाव में एनडीए को जीत मिली और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। इसे लेकर उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल देखने को मिला। इस दौरान मौजूद एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि दिल्ली में नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया है। अब यह तय हो चुका है कि एनडीए मिलकर नई सरकार का गठन करने जा रही है। यूपी की राजधानी लखनऊ में इस बात को लेकर भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल है। इस दौरान प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। भाजपा मुख्यालय में आयोजित जश्न में पार्टी की महिला कार्यकर्ता भी शामिल रहीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपने पुराने वैभव को प्राप्त करने के लिए बढ़ रहा है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के यशस्वी नेतृत्व में एनडीए परिवार ‘आत्मनिर्भर भारत-विकसित भारत’ के निर्माण और 140 करोड़ परिवारजनों की सेवा हेतु पूर्णतः संकल्पित हैं। ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के शिल्पकार, अमृतकाल के सारथी प्रधानमंत्री मोदी को लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से भाजपा संसदीय दल, एनडीए संसदीय दल और लोकसभा के नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई।

अन्य ख़बरें

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

बाउंड्रीवाल के लिए काट दिए एक दर्जन हरे-भरे पेड़, एनओसी लेने पर भी सवाल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading