October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

उद्धव ठाकरे के घर के बाहर शिंदे गुट ने लगाए पोस्टर, लिखा- ‘फिर एक बार मोदी सरकार!’

 मुंबई, 8 जून। नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। वह 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण को लेकर एनडीए गठबंधन में शामिल नेता जगह-जगह पोस्टर लगवा रहे हैं। शिवसेना-यूबीटी के नेता उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री से सटे हाईवे पर भी पोस्टर लगाया गया है। इन पोस्टरों में लिखा, ‘फिर एक बार मोदी सरकार, राजतिलक की करो तैयारी…एक अकेला सब पर भारी!’ बताया जा रहा है कि पोस्टर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी की ओर से लगाया गया है। जानकारी के मुताबिक, शिंदे गुट के विभाग प्रमुख कुणाल सरमलकर ने मातोश्री के बाहर ये पोस्टर लगाया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मातोश्री के बाहर बीजेपी नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और नव निर्वाचित सांसद नारायण राणे का भी पोस्टर लगाया गया था। पोस्टर में उन्हें कोंकण का किंग बताया गया था। शिवसेना ने महायुति के साथ मिलकर पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा। महायुति को राज्य में 17 सीटों पर जीत मिली, जबकि उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी), शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी और कांग्रेस के गठबंधन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को 31 सीटें प्राप्त हुई। शिंदे ने एनडीए को सरकार बनाने के लिए अपना समर्थन पत्र भी सौंपा है। बता दें कि महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में दिल्ली से लेकर मुंबई तक बैठकों का दौर जारी है। चुनावी नतीजों के बाद हर एक राजनीति पार्टी आगे की रणनीति पर काम कर रही है। लोकसभा में महाराष्ट्र में अच्छे प्रदर्शन के बाद कांग्रेस में काफी उत्साह है। वहीं एनडीए को अनुमान के मुताबिक जीत नहीं मिली है। सभी राजनीतिक पार्टियां विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का दावा कर रही है।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment