18.9 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

थप्पड़ कांड पर कंगना के सपोर्ट में आए अनुपम खेर, कहा- कांस्टेबल के खिलाफ हो कार्रवाई

 मुंबई, 8 जून । चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को थप्पड़ मारे जाने के मामले पर हर कोई अपना रिएक्शन दे रहा है। अनुपम खेर ने इस घटना की निंदा की है और आरोपी कांस्टेबल कुलविंदर कौर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। दरअसल, लोकसभा चुनाव में हिमाचल की मंडी सीट से जीतने के बाद कंगना रनौत चंडीगढ़ से दिल्ली आ रही थीं। फ्लाइट पर चढ़ने से पहले वहां तैनात सीआईएसएफ महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। मुंबई में आयोजित स्टार ऑफ इंडिया अवॉर्ड्स 2024 के मौके पर जब अनुभवी एक्टर अनुपम खेर से इस मामले को लेकर सवाल किया गया, तो वह कंगना के सपोर्ट में उतर आए। उन्होंने कहा, “एक महिला के साथ दूसरी महिला ने अपनी पोजिशन का फायदा उठाकर जो फिजिकल वायलेंस किया है, वो बिल्कुल गलत है। इसपर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।” खेर ने कहा, “गुस्सा जाहिर करना समझ में आता है, लेकिन इस तरह की हरकतें करना निंदनीय है और अस्वीकार्य है।” उन्होंने आगे कहा, “सांसद या एक्ट्रेस… कंगना का चाहे जो भी स्टेटस हो, वह सबसे पहले एक महिला हैं। महिला या किसी और के प्रति इस तरह की हिंसा अन्यायपूर्ण है।” मामले में सीआईएसएफ कांस्टेबल कुलविंदर कौर को सस्पेंड कर दिया गया है और उसके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। इस पर कुलविंदर का कहना है कि वह कंगना के किसान आंदोलन पर दिए पुराने बयान से नाराज थीं। इस थप्पड़ कांड के अगले दिन कंगना ने शुक्रवार सुबह इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट किया और लिखा, “यह मैं समझ गई कि उसने रणनीति के तहत मेरे आने का इंतजार किया और फिर खालिस्तानी स्टाइल में चुपचाप पीछे से आई और बिना कुछ कहे मेरे चेहरे पर मारा।” कंगना ने आगे लिखा, “जब मैंने पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया, तो उसने नजरें फेर लीं और उस पर फोकस फोन कैमरों की ओर बोलना शुरू कर दिया। किसान कानून निरस्त कर दिए गए हैं और अब किसी को भी इससे कोई सरोकार नहीं है। शायद यह उसका खालीस्तान में शामिल होने का तरीका था।

अन्य ख़बरें

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

26 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर मनाएगा विलय दिवस, भारत के साथ ऐतिहासिक जुड़ाव के 80 साल बाद विकास की नई कहानी

Newsdesk

असम सीएम हिमंत सरमा का एआई डांस वीडियो वायरल, 33 लाख से ज्यादा बार देखा गया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading