18.9 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मोदी 2.0 के समय में मंत्री रहे 34 पार्टी नेताओं को इस बार नहीं मिल पाई मंत्रिमंडल में जगह

 नई दिल्ली,10 जून। नरेंद्र मोदी ने देश के प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ ग्रहण किया और इसके साथ ही मोदी 3.0 में 71 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई। लेकिन, मोदी 2.0 के 34 ऐसे मंत्री थे, जिनको इस बार मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल पाई। इनमें से कई चेहरे ऐसे रहे जो इस बार के लोकसभा चुनाव में अपनी सीट बचाने में कामयाब नहीं रहे। नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्री रहे साध्वी निरंजन ज्योति, स्मृति ईरानी, अजय मिश्रा टेनी, महेंद्र नाथ पांडेय, संजीव बालियान, भानु प्रताप वर्मा और कौशल किशोर लोकसभा चुनाव हार चुके हैं। मोदी 3.0 में जिन नेताओं को कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया। उसमें स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, राजीव चंद्रशेखर, अजय मिश्रा टेनी, जनरल वीके सिंह, अश्विनी चौबे और नारायण राणे का नाम शामिल है। इसी तरह से अजय भट्ट, साध्वी निरंजन ज्योति, मीनाक्षी लेखी, राजकुमार रंजन सिंह, आरके सिंह, अर्जुन मुंडा, निशीथ प्रमाणिक, सुभाष सरकार, जॉन बारला, भारती पंवार, रावसाहेब दानवे, कपिल पाटिल, नारायण राणे और भगवत कराड को भी कैबिनेट में जगह नहीं दी गई है। अजय भट्ट, अनुराग ठाकुर और नारायण राणे तो ऐसे नेता हैं, जो अपनी-अपनी सीटों पर भारी मतों से विजयी हुए हैं। इसके बाद भी उन्हें कैबिनेट में जगह नहीं मिल पाई है। जबकि, साध्वी निरंजन, आरके सिंह, अर्जुन मुंडा, स्मृति ईरानी, राजीव चंद्रशेखर, निशीथ प्रमाणिक, अजय मिश्र टेनी, सुभाष सरकार, भारती पंवार, राव साहेब दानवे और कपिल पाटिल को इस बार चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा है। जबकि, पार्टी ने मीनाक्षी लेखी, राजकुमार रंजन सिंह, जनरल वीके सिंह, जॉन बारला और अश्विनी चौबे को इस बार टिकट नहीं दिया। नरेंद्र मोदी 3.0 मंत्रिमंडल में अब जिन 34 चेहरों को आप नहीं देख पाएंगे उनमें अर्जुन मुंडा, स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, नारायण तातु राणे, राज कुमार सिंह, महेंद्र नाथ पांडे, पुरुषोत्तम रूपाला, फग्गनसिंह कुलस्ते, अश्विनी कुमार चौबे, वीके सिंह, दानवे रावसाहेब, निरंजन ज्योति, संजीव कुमार बालियान, राजीव चन्द्रशेखर, भानु प्रताप सिंह, दर्शना हरदोश, वी. मुरलीधरन, मीनाक्षी लेखी, सोम प्रकाश, कैलाश चौधरी, रामेश्वर तेली, नारायण स्वामी, कौशल किशोर, अजय कुमार, कपिल पाटिल, सुभाष सरकार, प्रतिमा भौमिक, भागवत कराड, राजकुमार रंजन सिंह, भारती पवार, बिश्वेश्वर टुडू, डॉ. मुंजापारा, जॉन बारला, निशीथ प्रमाणिक शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

26 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर मनाएगा विलय दिवस, भारत के साथ ऐतिहासिक जुड़ाव के 80 साल बाद विकास की नई कहानी

Newsdesk

असम सीएम हिमंत सरमा का एआई डांस वीडियो वायरल, 33 लाख से ज्यादा बार देखा गया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading