July 27, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

ओटीटी प्लेटफॉर्मो की वजह से अच्छे कलाकारों को उनका बकाया मिल रहा : बिदिता बाग

मुंबई, 26 दिसम्बर | अभिनेत्री बिदिता बाग ‘द मिसिंग स्टोन’ के साथ ओटीटी सीरीज में अपनी वापसी कर रही हैं। इससे पहले वह ‘भौकाल’ और ‘अभय 2’ में काम कर चुकी हैं। इस साल पर्दे पर उनकी उपस्थिति लगातार बरकरार रही, इस बात से अभिनेत्री काफी खुश हैं। उन्होंने इस पर आईएएनएस को बताया, “मैं इन परियोजनाओं पर पिछले करीब एक साल से काम कर रही हूं और यह एक संयोग ही है कि ये सभी परियोजनाएं एक के बाद एक रिलीज हो रही हैं। हां, पर्दे पर मेरी उपस्थिति लगातार बरकरार रही है क्योंकि एक निश्चित समय के भीतर ही कई सारे शोज रिलीज हो गए हैं।”

बिदिता ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कहा, “हम जैसे कलाकारों के लिए डिजिटल एंटरटेनमेंट अपनी प्रतिभा को साबित करने का एक बेहतर माध्यम है, क्योंकि हमें यहां काम ज्यादा करने को मिल रहा है। हम आउटसाइडर्स हैं इसलिए हम पर पैसा लगाने से पहले निश्चित तौर पर निर्माताओं को कम से कम दो बार तो सोचना ही होगा, क्योंकि इसके बदले में उन्हें क्या मिलेगा यह एक रिस्क फैक्टर है। ओटीटी ने हमें एक मौका दिया है और कई बेहतर कलाकारों को उनके बकाये की पहचान मिल रही है, जिसके वे हकदार हैं।”

अन्य ख़बरें

टाइगर श्रॉफ-जाह्नवी कपूर और लक्ष्य की फिल्म लग जा गले कब होगी रिलीज?

Newsdesk

जना नायकन ने दो दिन में वल्र्डवाइड जड़ा शतक, कॉलीवुड की 15 फिल्मों को दी मात, बना दिया ये रिकॉर्ड

Newsdesk

‘पंजाब के शिक्षा मंत्री कब देंगे इस्तीफा?’, कॉकरोच जनता पार्टी से श्वेता तिवारी ने पूछे सवाल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading