July 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

जना नायकन ने दो दिन में वल्र्डवाइड जड़ा शतक, कॉलीवुड की 15 फिल्मों को दी मात, बना दिया ये रिकॉर्ड

बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की आखिरी पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा जना नायकन ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन भी दर्शकों को सिनेमाघरों में खूब एंटरटेन किया. हालांकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 50 फीसदी की गिरावट भी दर्ज की गई बावजूद इसके जना नायकन ने सेकंड डे भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया. यहां तक कि वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने एक बड़ा मील का पत्थर भी पार कर लिया है.
सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक, थलापति विजय की फि़ल्म जना नायकन ने रिलीद के दूसरे दिन भारत में 12,190 शो में कुल 21.15 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है. इसी के साथ भारत में फिल्म की दो दिनों की नेट कमाई 63.85 करोड़ और कुल ग्रॉस कलेक्शन अब 75.00 करोड़ रुपये हो गया है.जना नायकन की ओवरसीज में डंका बज रहा है.विदेशों में फिल्म ने दूसरे दिन 10.00 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका ओवरसीज का टोटल कलेक्शन 37.50 करोड़ रुपये हुआ है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्मका ग्रॉस कलेक्शन 112.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. यानी इस फिल्म ने रिलीज के दो दिन में ही 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली है.
जना नायकन ने वर्ल्डवाइड दूसरे दिन कॉलीवुड की साल की 15 फिल्मों को मात देकर दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. ये बस अब करुप्पु से पीछे है. बता दें कि करुप्पु की वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कमाई 314.79 करोड़ रुपये है. ये साल की वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कॉलीवुज फिल्मों की लिस्ट में नंबर वन पर है. वहीं अब दूसरे नंबर पर 112.50 करोड़ की कमाई के साथ जना नायकन काबिज हो गई है.जना नायकन को एच विनोथ ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में विजय के साथ-साथ ममिता बैजू, पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और प्रकाश राज जैसे कई बड़े कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं. शुरू में यह फि़ल्म जनवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन प्रोड्यूसर और सीबीएफसी के बीच विवाद के कारण इसे कुछ महीनों के लिए टाल दिया गया था. कई महीने की देरी और ऑनलाइन लीक का सामना करने के बाद ये 23 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है.

अन्य ख़बरें

टाइगर श्रॉफ-जाह्नवी कपूर और लक्ष्य की फिल्म लग जा गले कब होगी रिलीज?

Newsdesk

नरगिस फाखरी का तेलुगू डेब्यू, नेनु रेडी के कोनचम कोनचम गाने से मचाया धमाल

Newsdesk

‘पंजाब के शिक्षा मंत्री कब देंगे इस्तीफा?’, कॉकरोच जनता पार्टी से श्वेता तिवारी ने पूछे सवाल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading