October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

आंध्र प्रदेश में एनडीए विधायकों ने सर्वसम्मति से चंद्रबाबू नायडू को चुना नेता

अमरावती, 11 जून । तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू को मंगलवार को सर्वसम्मति से आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का नेता चुना गया। एनडीए के नवनिर्वाचित विधायकों की अमरावती में एक बैठक हुई जिसमें जन सेना नेता पवन कल्याण ने गठबंधन के नेता के रूप में चंद्रबाबू नायडू के नाम का प्रस्ताव रखा। टीडीपी, जन सेना और भाजपा के सभी विधायकों ने खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच प्रस्ताव का समर्थन किया। टीडीपी की आंध्र प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के. अचेन नायडू ने एनडीए के नेता के रूप में चंद्रबाबू नायडू के सर्वसम्मति से चुने जाने की घोषणा की। इससे पहले पवन कल्याण को जन सेना विधायक दल का नेता सर्वसम्मति से चुना गया। चंद्रबाबू नायडू को उन्होंने गले लगा कर बधाई दी। पवन कल्याण ने कहा, आंध्र प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव की जरूरत है। इस दौरान पवन कल्याण ने पिछले साल सितंबर में राजमुंदरी जेल में चंद्रबाबू नायडू से अपनी मुलाकात को याद किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने चंद्रबाबू नायडू की पत्नी भुवनेश्वरी से कहा था कि अच्छे दिन जल्द ही आएंगे। भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डी. पुरंदेश्वरी ने कहा कि लोगों ने एनडीए को भारी जनादेश दिया है। चंद्रबाबू नायडू बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। आंध्र प्रदेश में टीडीपी-जन सेना-भाजपा को 175 सदस्यीय विधानसभा में 164 सीटें मिली हैं। टीडीपी ने अकेले 135 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा के उम्मीदवार आठ निर्वाचन क्षेत्रों में विजयी हुए। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी को पिछली बार 151 सीटें थीं। इस बार 11 पर सिमट गई। गठबंधन ने 25 लोकसभा सीटों में से 21 सीटें भी जीतीं।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment