23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

जम्मू में दो मुठभेड़ों में एक आतंकवादी ढेर, सीआरपीएफ जवान शहीद, छह घायल

जम्मू, 12 जून । जम्मू-कश्मीर के जम्मू संभाग में 24 घंटे के भीतर दो मुठभेड़ हुई, जिनमें एक आतंकवादी मारा गया। आतंकवादियों का मुकाबला करते हुए सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया। वहीं, सेना के पांच जवान और एक एसपीओ घायल है। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को कठुआ जिले के हीरानगर इलाके के सेडा सोहल गांव में आतंकवादियों की सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने बुधवार को बताया, “मुठभेड़ में सीआरपीएफ के 121 बटालियन के कांस्टेबल कबीर दास शहीद हो गए। वह कल सेडा सोहल गांव में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, इलाज के दौरान आज अस्पताल में उनकी मौत हो गई। “दूसरे आतंकी की तलाश के लिए सेडा सोहल गांव में तलाशी अभियान जारी है। आतंकी कल गांव में घुसे थे और ग्रामीणों से पानी तथा गाड़ी की मांग कर रहे थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गांव की घेराबंदी की और आतंकियों पर लगातार गोलीबारी की। कल एक आतंकी मारा गया और दूसरे की तलाश की जा रही है। गांव में आतंकियों की गोलीबारी में एक नागरिक भी घायल हो गया।” एक अन्य मुठभेड़ में आतंकवादियों ने बुधवार तड़के करीब 1.45 बजे डोडा जिले के चत्तरगल्ला इलाके में सेना और पुलिस के संयुक्त नाका (चेकपोस्ट) पर गोलीबारी की। आतंकवादियों की शुरुआती गोलीबारी में सेना के पांच जवान और पुलिस का एक एसपीओ घायल हो गया। सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए आतंकवादियों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में गोलीबारी बंद हो गई है और अब वहां तलाशी अभियान जारी है। इससे पहले जम्मू संभाग के रियासी में रविवार को आतंकवादियों ने एक बस पर घात लगाकर हमला किया था जिसमें 10 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी। –आईएएनएस पीके/एकेजे

अन्य ख़बरें

खेत की मेड़ पर मृत मिला चीतल, फेंसिंग में करंट से मौत की आशंका

Newsdesk

भारतीय किसान यूनियन की प्रदेश स्तरीय महा पंचायत, किसान हित में सौंपा ज्ञापन

Newsdesk

कुरई में डहरवाल कलार समाज की प्रांतीय बैठक संपन्न

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading